back to top

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: ‘हेलारो’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म, आयुष्मान-विकी कौशल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और विकी कौशल ने शुक्रवार को क्रमश: फिल्म ‘अंधाधुन’ और ‘उरी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार साझा किया वहीं गुजराती फिल्म ‘हेलारो’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया। लोकसभा चुनावों की वजह से मई में घोषित किए जाने वाले पुरस्कारों को पुनर्निधारित किया गया था। 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बॉलीवुड के हिस्से में कई पुरस्कार आए। आदित्य धर को उनकी पहली फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया जबकि ‘अंधाधुन’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म और सर्वश्रेष्ठ अनुदित पटकथा के लिए चुना गया। तेलुगु फिल्म महानती में गुजरे जमाने की सुपरस्टार सावित्री का किरदार निभाने वाली कीर्ति सुरेश ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। हिंदी फिल्म ‘बधाई हो’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म के लिए चुना गया। इसी फिल्म के लिए सुरेखा सीकरी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।

 

अक्षय कुमार अभिनीत ‘पैडमैन’ को सामाजिक मुद्दे पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ के गाने घूमर के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार मिला जबकि इसी फिल्म के लिए भंसाली को सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का पुरस्कार मिला। इसी के गाने ‘बिंते दिल’ के लिए अरिजीत सिंह को सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (पुरुष) का पुरस्कार मिला। गायक-गीतकार स्वानंद किरकिरे को मराठी फिल्म ‘चुंबक’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। राहुल रवैल की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल ने इन पुरस्कारों की घोषणा की। यह पुरस्कार कब दिए जाएंगे इस बारे में अभी कोई स्पष्टता नहीं है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...