back to top

नाइट्रोजन की बचत के साथ उपज को 50 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है नैनो यूरिया : सरकार

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि देश के विभिन्न अनुसंधान संस्थानों व कृषि विश्वविद्यालयों में धान, गेहूं, सरसों, मक्का, टमाटर सहित कई फसलों पर नैनो नाइट्रोजन (नैनो यूरिया) का प्रायोगिक परीक्षण किया गया जिससे पता चलता है कि नैनो यूरिया नाइट्रोजन की बचत के साथ उपज को 50 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है। रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि विशिष्ट गुणों के कारण नैनो-उर्वरक में पौधों के पोषण में अनुप्रयोग करने की अत्यधिक संभावना है। नैनो-उर्वरक नियंत्रित तरीके से पादप पोषकतत्व छोड़ते हैं जिसके कारण पोषकतत्वों की क्षमता का अपेक्षाकृत अधिक उपयोग हो पाता है।

मांडविया ने एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि सात आईसीएआर अनुसंधान संस्थान व राज्य कृषि विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रणाली के माध्यम से 2019-20 के दौरान विभिन्न फसलों जैसे धान, गेहूं, सरसों, मक्का, टमाटर, पत्तागोभी, खीरा, शिमला मिर्च, प्याज आदि पर नैनो यूरिया का प्रायोगिक परीक्षण किया गया जिसे कृषि विज्ञान की दृष्टि से उपयुक्त पाया गया। परीक्षण से यह पता चलता है कि नैनो यूरिया नाइट्रोजन की बचत के साथ किसानों की फसल उपज को 50 प्रतिशत की सीमा तक बढ़ा सकता है। उन्होंने कहा कि उर्वरक विभाग के सर्वावजनिक उपक्रम नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड और राष्ट्रीय केमिकल्स एण्ड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ने इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर्स कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) के साथ नैनो यूरिया के उत्पादन की खातिर प्रौद्योगिकी अंतरण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि इफको ने कलोल, गुजरात में स्थापित अपनी नैनो उर्वरक संयंत्र इकाई में तैयार नैनो यूरिया (तरल) के निर्यात के लिए उर्वरक विभाग से अनुमति मांगी है।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

केरल में भाकपा विपक्ष के उपनेता पद की मांग पर कायम: राजन

तिरुवनंतपुरम । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायक के. राजन ने शनिवार को कहा कि पार्टी केरल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता पद की...

भारत-पेरू मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना नहीं: पीयूष गोयल

नयी दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कुछ उत्पादों में बाजार पहुंच संबंधी चिंताओं के कारण भारत-पेरू...

यूपी-एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी जाली नोट तस्कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी-एटीएस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से 25,000 रुपये के इनामी जाली मुद्रा तस्कर जाकिर को गिरफ्तार...