back to top

नमामि गंगे योजना : 50 फीसद प्रोजक्ट पर ही काम हुआ पूरा

नयी दिल्ली। गंगा नदी की स्वच्छता के लिए शुरू किए गए नमामि गंगे अभियान के तहत पिछले छह साल में मंजूर की गर्इं 347 परियोजनाओं में से करीब 50 प्रतिशत पर ही काम पूरा हो पाया है। वहीं, इस अवधि में संबंधित अभियान के तहत 11,842 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं जो स्वीकृत धनराशि का 40 प्रतिशत है।
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) से प्राप्त 31 अगस्त 2021 तक परियोजनाओं के प्रगति संबंधी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इस बारे में मिशन के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा ने भाषा से कहा, इन परियोजनाओं का बड़ा हिस्सा परिचालन एवं रखरखाव से संबंधित है जिसके लिए 15 साल का अनुबंध है। ऐसे में रखरखाव का कार्य 15 साल तक चलेगा। उन्होंने कहा कि इसमें जलमल संबंधी आधारभूत ढांचे के तहत 24 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं जिसमें एक बड़ा हिस्सा रखरखाव से संबंधित है। मिश्रा ने कहा कि हमें यह समझना होगा कि यह राशि पांच वर्ष में खर्च नहीं होगी तथा धीरे-धीरे निर्माण का खर्च कम होता जाएगा और रखरखाव का खर्च बढ़ेगा। एनएमसीजी के आंकड़ों के अनुसार, 31 अगस्त 2021 तक गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता से जुड़ी 347 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई और 30,255 करोड़ रुपये मंजूर किए गए।

 

मिशन के अनुसार, अगस्त माह तक 167 परियोजनाओं पर काम पूरा हो गया है, 145 परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है तथा 28 परियोजनाओं पर निविदा की प्रक्रिया चल रही है। परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक मंजूर 30,255 करोड़ रुपये में से 11,842 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस प्रकार, मंजूर धनराशि का 40 प्रतिशत खर्च हुआ है और करीब 50 प्रतिशत परियोजनाओं पर ही काम ही पूरा किया जा सका है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 13 मई 2015 को गंगा नदी और इसकी सहायक नदियों के संरक्षण के लिए नमामि गंगे परियोजना को मंजूरी दी थी। परियोजना के तहत जलमल आधारभूत ढांचे से जुड़े कार्यों के लिए 24,136 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। इसके तहत मंजूर 158 परियोजनाओं में से 68 पूरी हो गई हैं जबकि 69 परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। इसमें 18 परियोजनाओं पर निविदा की प्रक्रिया चल रही है। एनएमसीजी की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, जलमल संबंधी परियोजनाओं पर अब तक 8,832 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...