back to top

मेरा पूरा बचपन आर्थिक तंगी में बीता : राजीव ठाकुर

लखनऊ। आज लोगों को अपनी कॉमिक टाइमिंग से हंसाने वाले कॉमेडियन और एक्टर राजीव ठाकुर की जिंदगी हमेशा इतनी आसान नहीं रही. हाल ही में उन्होंने अपने बचपन की ऐसी यादें साझा कीं, जिन्हें सुनकर हर कोई भावुक हो गया। बातचीत के दौरान राजीव ने बताया कि उनका पूरा बचपन आर्थिक तंगी में बीता। परिवार इतने छोटे से घर में रहता था कि उसे घर कहना भी मुश्किल लगता था. उन्होंने कहा कि आज सफलता मिलने के बाद भी जब वे उन दिनों को याद करते हैं तो भावनाओं पर काबू नहीं रख पाते। संघर्ष, अभाव और मुश्किलों से भरे उस दौर ने ही उन्हें जिंदगी की असली कीमत समझाई और आगे बढ़ने की ताकत दी।

एक ही कमरे में बीता पूरा बचपन
राजीव ठाकुर ने बताया कि उनके माता-पिता की शादी के तुरंत बाद परिवार को घर छोड़ना पड़ा, जिसके बाद सभी एक छोटे से कमरे में रहने लगे. वही कमरा उनका बेडरूम था, वहीं खाना बनता था और उसी जगह रोजमर्रा की दूसरी जरूरतें भी पूरी होती थीं. उन्होंने बताया कि परिवार के सभी सदस्य उसी एक कमरे में रहते थे और वहीं उनका बचपन गुजरा. राजीव ने कहा कि घर की हालत ऐसी थी कि कई बार उन्हें लगता था जैसे वे किसी पब्लिक टॉयलेट में रह रहे हों. उन्होंने यह भी बताया कि अगर परिवार का कोई एक सदस्य नहा रहा होता था तो बाकी लोगों को कमरे के बाहर इंतजार करना पड़ता था. इन बातों को याद करते हुए उनकी आंखें नम हो गईं।

अपने दर्द पर कॉमेडी करना नहीं था आसान
राजीव ठाकुर ने कहा कि कई लोगों ने उन्हें सलाह दी कि वे अपने संघर्षों को स्टैंड-अप कॉमेडी का हिस्सा बनाएं, क्योंकि ऐसी कहानियां दर्शकों से जल्दी जुड़ती हैं. हालांकि उनके लिए ऐसा करना बेहद मुश्किल साबित हुआ. उन्होंने बताया कि जब भी मंच पर बचपन की इन यादों को सुनाने की कोशिश करते थे, पुराना दर्द फिर से सामने आ जाता था. कई बार ऐसा हुआ कि परफॉर्मेंस के बाद वे बैकस्टेज जाकर रोने लगे. उनके मुताबिक लोगों को हंसाना आसान है, लेकिन अपने जख्मों को बार-बार याद करना बेहद तकलीफ देता है।

मेहनत के दम पर बनाई अलग पहचान
राजीव ठाकुर का मानना है कि उनकी सफलता किसी किस्मत या चमत्कार का नतीजा नहीं, बल्कि लगातार की गई मेहनत का फल है. कठिन परिस्थितियों में पले-बढ़े होने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने हुनर को निखारते रहे. उन्हें सबसे पहले द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से पहचान मिली। इसके बाद कॉमेडी सर्कस’, द कपिल शर्मा शो’ और द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में उन्होंने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीता. टीवी के अलावा वे पंजाबी फिल्म लाहौरिए और नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज कउ 814: द कंधार हाईजैक में भी नजर आ चुके हैं. आज वे कॉमेडी के साथ-साथ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए भी खूब सराहे जाते हैं।

RELATED ARTICLES

लाइव कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस ने किया सगाई का ऐलान, मंगेतर शेखर चौधरी संग स्टेज पर किया रोमांटिक डांस

नयी दिल्ली। मशहूर पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने अपने फैंस को एक बेहद खूबसूरत और बड़ा सरप्राइज दिया है, जिसने उनके चाहने वालों को...

कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित है सनी देओल व अक्षय खन्ना की ‘इक्का’

लखनऊ। सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म इक्का रिलीज हो गई है। फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित है। इस फिल्म में 2...

आलिया भट्ट -शरवरी की ‘ऐल्फा’ देख निराश हुए दर्शक

लखनऊ। स्पाई यूनिवर्स के सामने धुरंधर सीरीज ने इतनी बड़ी लाइन खींच दी थी कि उसके समाने उतनी ही बड़ी लाइन खींचना ऐल्फा के...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...