back to top

मेरा रंग गेहुंआ है और मैं इसको लेकर बहुत खुश हूं : सुहाना खान

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान एवं निर्माता गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने सोशल मीडिया के उन उपयोगकर्ताओं को आड़े हाथ लिया जो उनके रंग को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे थे। 20 वर्षीय सुहाना ने इंस्टाग्राम पर की एक पोस्ट में लिखा कि जब वह मात्र 12 वर्ष की थीं तब गेहुंए रंग को लेकर उन्हें बदसूरत कहा गया।

उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर लिखा, अभी काफी कुछ चल रहा है और यह एक ऐसा मुद्दा है जिसे हमें सुलझाने की जरूरत है। यह केवल मुझ से संबंधित नहीं है, यह हर उस लड़की या लड़के से संबंधित है जो बिना किसी कारण के हीन भावना से ग्रसित होकर बड़े हुए हैं।

सुहाना ने अपने रंग को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अपमानजनक टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, ये कुछ टिप्पणी हैं जो मेरे रूप रंग को लेकर की गई हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय गेहुंआ रंग के होते हैं और कुछ लोगों द्वारा रंग को लेकर नफरत प्रदर्शित करना उनकी असुरक्षित प्रकृति को प्रदर्शित करता है।

उन्होंने कहा, जब मैं 12 वर्ष की थी तब पुरुषों और महिलाओं द्वारा मुझे मेरे रंग की वजह से बदसूरत कहा गया। इस तथ्य के अलावा कि ये वास्तव में वयस्क थे, दुख की बात यह है कि हम सभी भारतीय हैं जो हमें स्वत: ही गेहुंआ बनाता है..हां हमारा रंग थोड़ा अलग-अलग होता है, लेकिन आप स्वयं को मेलेनिन से कितना भी दूर करने का प्रयास करें, इसमें सफल नहीं हो सकते। अपने लोगों से नफरत करने का केवल यही मतलब है कि आप असुरक्षित महसूस करते हैं।

RELATED ARTICLES

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

वैशाख अमावस्या आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैंलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई...

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें दान, होगा शुभ

अगर इस दिन दान किया जाए तो घर में ना सिर्फ सुख-शांति आती हैलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ और...

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...

शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा के निर्देशन में गायन की चार दिवसीय कार्यशाला लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में डिप्लोमा की परीक्षाएं शुरू

दिनांक 18 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेंगी परिक्षाएंलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में गायन, वादन एवं नृत्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की...

उत्साह फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, सेवा से खिले चेहरे

बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित कियालखनऊ। उत्साह फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा की सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन...