back to top

MVA का घोषणापत्र जारी, खरगे ने शहरी नक्सलवाद को लेकर पीएम मोदी को घेरा

मुंबई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संविधान की लाल किताब की तुलना शहरी नक्सलवाद से करने के लिए नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रविवार को आलोचना की और कहा कि प्रधानमंत्री ने 2017 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को इसी तरह की प्रति दी थी।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी महा विकास आघाडी (MVA) का घोषणापत्र जारी करने के बाद यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए खरगे ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी की जाति जनगणना कराने की मांग लोगों को बांटने के लिए नहीं बल्कि यह समझने के लिए है कि विभिन्न समुदायों की वर्तमान स्थिति कैसी है ताकि उन्हें और लाभ मिल सके।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल में आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने हाथ में लाल किताब दिखाकर शहरी नक्सलियों और अराजकतावादियों का समर्थन हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपनी रैलियों में संविधान संक्षिप्त संस्करण की लाल कवर वाली पुस्तक की प्रति दिखाते रहे हैं। खरगे ने कहा कि लाल किताब का इस्तेमाल केवल संदर्भ के लिए किया गया है और यह पूरा संविधान नहीं है।

उन्होंने मोदी और कोविंद की एक तस्वीर दिखाते हुए कहा, यहां तक कि नरेन्द्र मोदी ने भी 26 जुलाई 2017 को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ऐसी ही एक प्रति दी थी। खरगे ने संविधान की लाल किताब भी दिखायी और कहा कि इसके कोरे पन्ने नहीं है जैसा कि मोदी और भाजपा के लोग बता रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, उनका प्राथमिक विद्यालय में फिर से दाखिला कराना जरूरी है। उन्होंने एमवीए के घोषणापत्र को समावेशी और सहभागिता आधारित बताया। खरगे ने कहा कि महाराष्ट्र के लिए सत्तारूढ़ महायुति को हराना और स्थिरता एवं सुशासन के लिए एमवीए का समर्थन करना महत्वपूर्ण है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...