back to top

मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले पर लोकसभा में हंगामा

नयी दिल्ली। लोकसभा में आज मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न मामला जोरदार ढंग से उठा। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि महिलाओं एवं लड़कियों पर अत्याचार को कोई भी सहन नहीं कर सकता है, साथ ही सरकार से आग्रह किया कि इस मामले की जांच की ठीक तरह से निगरानी हो।

शून्यकाल में कांग्रेस की रंजीत रंजन और राजद के जयप्रकाश नारायण यादव ने सदन में इस विषय को उठाया। इस विषय पर शोरशराबे के कारण सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिये साढ़े 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। साढ़े 12 बजे बैठक दोबारा शुरू होने पर अध्यक्ष ने कहा कि जयप्रकाश नारायण यादव और रंजीत रंजन ने जो विषय उठाया है, वह केवल उनका मामला नहीं है बल्कि यह सभी का विषय है।

उन्होंने कहा, ‘‘ महिलाओं और लड़कियों पर अत्याचार को कोई भी सहन नहीं कर सकता है। सरकार ने भी इस मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया है।’’ सुमित्रा महाजन ने कहा कि सदस्यों ने जो विषय उठाया है, उस संदर्भ में वह कहना चाहती हैं कि सीबीआई सही तरीके से जांच करे और ठीक तरीके से निगरानी हो। वह सरकार से यही आग्रह कर सकती हैं। अध्यक्ष ने कहा कि यह संवेदनशील मामला है और वह निवेदन करती हैं कि कृपया इसे गंभीरता से लें।

संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि जयप्रकाश नारायण यादव और रंजीत रंजन ने मुजफ्फरपुर के बर्बर मामले में बच्चियों के साथ अत्याचार के विषय को उठाया है। गृह मंत्री इस विषय पर बयान दे चुके हैं। इसके बाद सीबीआई की जांच भी चल रही है। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच निष्पक्ष होगी। सदस्यों ने जो विषय उठाया है, उस विषय को वह गृह मंत्री तक पहुंचा देंगे।

गौरतलब है कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह कार्यवाही स्थगित होने से पहले सदन में उपस्थित थे। हंगामे के बीच सदन की बैठक 10 मिनट के लिए स्थगित किये जाने के दौरान वह सदन से चले गये। इस बारे में सदन में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जब सदस्य इस विषय को उठा रहे थे तब गृह मंत्री जवाब दे सकते थे। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि जब सीबीआई जांच चल रही है, तब जवाब क्या देंगे। इसे पहले वह बयान दे चुके हैं।

शून्यकाल में रोज जवाब नहीं होता है। इस पर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, राजद और वामदलों के सदस्यों ने सदन से वाकआउट किया। इससे पहले इस विषय को उठाते हुए कांग्रेस की रंजीत रंजन ने कहा कि मुजफ्फरपुर में जो घटना घटी है, उसके सबूत मिटाने के प्रयास हो रहे हैं। इस बारे में टीआईएसएस की रिपोर्ट 2 महीने तक छिपा कर रखी गयी।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने से पहले ही कुछ बालिकाओं को मधुबनी एवं अन्य जगहों पर शिफ्ट कर दिया गया। मेडिकल रिपोर्ट डेढ़ महीने बाद दी गई। रंजीत रंजन ने आरोप लगाया कि इस मामले की मुख्य गवाह गायब है। ऐसे में 14 अन्य संस्थाओं की जांच क्यों नहीं की जा रही है। टीआईएसएस की रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही है।

कांग्रेस सदस्य इस बारे में गृह मंत्री से बयान देने की मांग करते हुए आसन के समीप आ गईं। उन्होंने महासचिव के टेबल पर रखे कुछ कागजात गिरा दिये।राजद के जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में 39 बच्चियों के साथ दुराचार हुआ है। ऐसे में इस मामले की जांच न्यायालय की निगरानी में हो। बच्चियों को दिल्ली में सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में मुजरिमों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले, प्रश्नकाल शुरू होते ही राजद के यादव और कांग्रेस की रंजीत रंजन ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले को उठाने का प्रयास किया।तब ये दोनों सदस्य लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के आसन के निकट पहुंच गए। तब अध्यक्ष ने उनसे शून्यकाल में इस विषय को उठाने को कहा।

RELATED ARTICLES

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...

केरलम : BJP छोड़ चुके अभिनेता देवन टीवीके में शामिल होंगे

तिरुवनंतपुरम।हाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) छोड़ने वाले अभिनेता एस देवन ने सोमवार को कहा कि उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के...

‘आरक्षण का विरोध करने वालों पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा’: रामदास आठवले

मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मांग की है कि जो लोग आरक्षण का विरोध कर रहे हैं या इसे खत्म करने की मांग...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...