back to top

फीचर फिल्म ‘लाल दाना’ का मुहूर्त आज

शादी का पहला शाट नायक अनिल कृष्णा और अनन्या पर

लखनऊ। रियल आर्ट आफ नेशनल इंटरटेनमेंट के बैनर पर बनने वाली फीचर फिल्म ‘लाल दाना’ कार्तिक पूर्णिमा के दिन बुधवार पांच नवम्बर को नौ बजे चन्द्रिकादेवी मंदिर में होगा। इस अवसर पर एमएलसी पवन सिंह चौहान मुख्य अतिथि होंगे।
पूरी तरह लखनऊ और इस पास शूट होने वाली इस भोजपुरी फिल्म के बारे में निमार्ता द्वय राजेश श्रीवास्तव और राजीव प्रकाश ने बताया कि फिल्म के निर्देशन का दायित्व सत्येंद्र एन दुबे कर रहे है। कल मुहूर्त शाट चंद्रिका देवी मंदिर में नायक अनिल कृष्णा और सहनायिका अनन्या सिंह की शादी का होगा।
फिल्म की नायिका स्वर्ग जैसन घर हमार, पिया मिलन, एसपी देवी, अनाड़ी, हम हैं निरहुआ की दीवानी और काली दुल्हन जैसी फिल्में कर चुकी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत नायिका रूपा मिश्रा हैं। साथ ही गायिका अनन्या सिंह को सहनायिका के रूप में इण्ट्रोड्यूज किया जा रहा है। नायक अनिल कृष्णा चिरय्या न बोले, बुलडोजर वाली सास, कलयुगी ब्रह्मचारी,तेरा मेरा साथ रहे, सौगंध भोले नाथ की, मोटली दुल्हनिया और बबुनी हमार जैसी सफल फिल्में दे चुके हैं।
राहुल दुबे की कथा पटकथा पर बन रही ये एक रोचक थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म में रहस्य रोमांच के साथ रोमांस का अद्भुत समावेश देखने को मिलेगा। फिल्म बाल विवाह, मनोचिकित्सा और तंत्र विद्या पर भी प्रहार करती है। आज के वैज्ञानिक युग में रूढ़ वादी परंपराओं को भी इस फिल्म में बहुत सुंदर तरीके से प्रदर्शित किया जायेगा। विजय पाण्डेय की सिनेमैटोग्राफी वाली फिल्म में एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर नरेंद्र कनौजिया हैं। संगीत अनुज कुमार तिवारी का है। प्रोडक्शन मैनेजर दुर्गेश चौहान के साथ प्रोडक्शन में देवेन्द्र मोदी, राजवीर रतन, रमेश यादव, मशहूर और अशोक प्रमुख जिम्मेदारियां सम्भाल रहे हैं। बनारस के उमाकांत राय और रायबरेली के गौरव कुमार के साथ स्थानीय कलाकारों में बीना वर्मा, सुनीता राय, मोनिका अग्रवाल, सीएसआर सिंह, बालकृष्ण शर्मा, मोनिका अग्रवाल, इशिता वार्ष्णेय, शालिनी चंद्रा, अनुपमा, मोनिका अग्रवाल, पंकज सक्सेना प्रमुख हैं।

RELATED ARTICLES

साल 2027 में लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण कि अवधि लगभग 06 मिनट और 23 सेकेंड के लिए मानी जा रहीलखनऊ। साल 2027 में अद्भुत सूर्य ग्रहण लगने जा रहा...

लखनऊ की नीलम को मिला वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकॉन फिनिक्स क्वीन 2026 का ताज

यह ताज न केवल सुंदरता का प्रतीक हैलखनऊ। राजधानी की नीलम शंखवार को वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकॉन फिनिक्स क्वीन 2026 का ताज मिला।...

बेंगलुरु में आज से दिखेगा आध्यात्म, संस्कृति व उत्सव का अद्भुत संगम

उत्तर प्रदेश महोत्सव बेंगलुरु के दिल में रंगों को साकार करने के लिए तैयार लखनऊ। जब उत्तर भारत की सांस्कृतिक विरासत दक्षिण भारत की युवा...

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में होगा संशोधन, मंत्रालय ने सप्लायर्स को पांच साल की जेल का सुझाव रखा

नयी दिल्ली। खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी और वितरण को अपराध की श्रेणी में लाने के लिये राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में फिर...

अमेरिका ने करोड़ों डॉलर की ठगी के मामले में भारत से संचालित कॉल सेंटर बंद कराया

न्यूयॉर्क। अमेरिका के अधिकारियों ने तकनीकी सहायता के नाम पर अमेरिकियों से कथित तौर पर करोड़ों डॉलर की ठगी करने वाले भारत से संचालित...

आरसीबी की निगाहें शीर्ष स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद की कोशिश पहले क्वालीफायर में जगह बनाने पर

हैदराबाद। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब शुक्रवार को यहां अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में आमने-सामने होंगी...