back to top

एमएसएमबी छोटे कारोबारियों को सस्ती दर पर ब्रॉडबैंड कनेक्शन, डिजिटल सेवाएं देगी जियो

नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो सूक्ष्म, लघु एवं मझोले कारोबारियों (एमएसएमबी) को ब्रॉडबैंड और डिजिटल सेवाएं कम शुल्क पर उपलब्ध कराएगी। कंपनी का दावा है कि वह एमएसएमबी ग्राहकों को बाजार मूल्य के मात्र 10 प्रतिशत पर ब्रॉडबैंड कनेक्शन देगी। इसकी शुरुआत 901 रुपए मासिक से होगी। इसकी अपलोड और डाउनलोड स्पीड 100 मेगाबिट प्रति सेकेंड की होगी। इसमें असीमित इस्तेमाल की सुविधा दी जाएगी।

जियो के निदेशक आकाश अंबानी ने बयान में कहा, सूक्ष्म और लघु कारोबारियों को कनेक्टिविटी, उत्पादकता और ऑटोमेशन टूल पर मासिक 15,000 से 20,000 रुपए खर्च करने पड़ते हैं। आज हम छोटे उद्योगों के सशक्तीकरण के लिए पहला कदम उठा रहे हैं। हम उन्हें बाजार मूल्य के 10 प्रतिशत पर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएंगे। जियो डिजिटल समाधान भी उपलब्ध कराएगी। इसमें कर्मचारियों का रिमोट प्रबंधन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और उपकरण शामिल हैं। इसके लिए जियो 5,000 रुपए का मासिक किराया लेगी।

कंपनी का दावा है कि यह मूल्य उसके प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में 50 प्रतिशत सस्ता है। अंबानी ने कहा, मुझे भरोसा है कि इस कदम के जरिए लाखों सूक्ष्म, लघु और मझोले उपक्रम समृद्घि की ओर बढ़ सकेंगे। साथ ही वे नए आत्मनिर्भर डिजिटल भारत में योगदान दे सकेंगे। कंपनी का शुरुआत में पांच करोड़ एमएसएमबी को यह सेवा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...