back to top

मप्र : श्रम मंत्री ने कहा, सिंधिया की उपेक्षा हुई तो शुरु होगा सरकार का असली संकट

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार को कथित रूप गिराने के प्रयासों के तहत विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक व प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री ने कहा कि अगर उनका अनादर या उपेक्षा हुई तो, प्रदेश सरकार का असली संकट शुरु होगा।

प्रदेश के श्रम मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब प्रदेश की राज्यसभा सीट पर चुनाव से ऐन पहले मध्यप्रदेश में कमजोर बहुमत पर टिकी कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को कथित रूप से गिराने के लिए भाजपा द्वारा विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लग रहा है। एक ओर कांग्रेस जहां भाजपा नेताओं का ना लेकर आरोप लगा रही है कि वे प्रदेश सरकार को गिराना चाहते हैं, वहीं भाजपा इन आरोपों का सिरे से खंडन करते हुए इसे सत्तारूढ़ दल का अंदरुनी कलह बता रही है।

प्रांतीय राजधानी भोपाल से 180 किलोमीटर दूर गुना में जारी एक वीडियो बयान में सिसोदिया ने कहा, दबाव की यह राजनीति भारतीय जनता पार्टी कर रही है। किन्तु हां, मैं एक बात जरुर कहूंगा कि कमलनाथ जी सरकार को संकट सिर्फ उस दिन उत्पन्न होगा जिस दिन मध्य प्रदेश सरकार हमारे नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनादर या उनकी उपेक्षा करेगी। उस दिन निश्चित रुप से मध्यप्रदेश की सरकार पर जो बादल छाएगा वो काला बादल पता नहीं क्या करके जाएगा ये मैं आज आपसे नहीं कह सकता।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस में कमलनाथ, दिग्विजय और सिंधिया के तीन गुट अहम हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में सिंधिया, गुना लोकसभा की अपनी परम्परागत सीट से और दिग्विजय सिंह भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव हार गए। इसके बाद से ही सिंधिया समर्थक मुख्यमंत्री कमलनाथ जो कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं, के स्थान पर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं।

प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए मार्च में होने वाले चुनाव के मद्देनजर सिंधिया समर्थक अब सिंधिया को राज्यसभा में भेजे जाने की मांग कर रहे हैं। इस साल अप्रैल में रिक्त होने वाली प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव मार्च 26 को होना है। फिलहाल इन तीन सीटों पर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह, तथा भाजपा से सत्यनारायण जटिया और प्रभात झा सांसद हैं।

मध्यप्रदेश में यह राजनीतिक उठापटक मंगलवार देर रात तब शुरु हुई जब कांग्रेस ने दावा किया कि विपक्षी दल भाजपा ने प्रदेश सरकार को गिराने के लिए आठ विधायकों को हरियाणा के एक होटल में रखा है। मंगलवार देर रात को ही प्रदेश सरकार के कुछ मंत्री दिल्ली पहुंचे और बुधवार दोपहर छह विधायकों को बचाकर विशेष विमान से वापस भोपाल लाने का दावा किया गया।

कांग्रेस के तीन और एक निर्दलीय विधायक अब भी शहर में नहीं हैं और उनके बेंगलुरु में होने की सूचना है। हालांकि भाजपा ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए कांग्रेस विधायकों का सरकार के प्रति असंतोष और कांग्रेस के विभिन्न गुटों की अंतर कलह को जिम्मेदार बताया और कहा कि भाजपा का इससे कोई लेना देना नहीं है।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...