back to top

अश्वेत अमेरिकी की मौत पर जारी आंदोलन पूरी दुनिया के लिए संदेश : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने अमेरिका में पुलिस के हाथों एक अश्वेत की मौत के बाद जारी व्यापक आंदोलन को पूरी दुनिया के लिए एक स्पष्ट संदेश करार दिया है।

मायावती ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ‘जॉर्ज फ्लाॉड की पुलिस के हाथों मौत के बाद अश्वेतों की जिन्दगी की भी कीमत है, को लेकर अमेरिका में हर जगह विश्व के बड़े-बड़े शहरों में भी इसके समर्थन में जो आन्दोलन हो रहा है, वह पूरी दुनिया के लिए स्पष्ट संदेश है कि इंसान के जीवन की कीमत है और इसको सस्ता समझने की भूल नहीं करनी चाहिए।’

उन्होंने कहा, खासकर भारत का अनुपम संविधान तो प्रत्येक व्यक्ति की स्वतंत्रता, सुरक्षा एवं उसे आत्म-सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीने की मानवीय गारण्टी देता है जिस पर सरकारों को सर्वाधिक ध्यान देना चाहिए। अगर इसपर ध्यान दिया जाता तो करोड़ों प्रवासी श्रमिकों को आज इतने बुरे दिन नहीं देखने पड़ते।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर विभिन्न राज्यों में तालमेल और सद्भावना बढ़ाने की जरूरत पर जोर देते हुए इसमें केंद्र के हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, कोरोना के बढ़ते मरीजों और मौत के मद्देनजर केन्द्र तथा देश के विभिन्न राज्यों के बीच तालमेल और सद्भावना के बजाय उनके बीच बढ़ता आरोप-प्रत्यारोप तथा राज्यों की आपसी सीमाओं को सील करना अनुचित और कोरोना के विरुद्ध संकल्प को कमजोर करने वाला है। केन्द्र का प्रभावी हस्तक्षेप जरूरी है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...