back to top

कौशांबी में ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत

कौशांबी। कौशांबी जिले में सिराथू रेलवे स्टेशन पर रविवार को पटरियों को पार करते वक्त एक ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। सैनी थाना क्षेत्र के गौसपुर नवांवा गांव निवासी जहीर खान की पत्नी बानो (32) और उसकी छह वर्षीय बेटी हमीरा एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए कानपुर जा रही थीं।

पुलिस ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे जब दोनों ट्रेन में सवार होने के लिए पटरियों को पार कर रही थीं तो वे दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर प्रयागराज से कानपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गयीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के भरवारी, चौकी प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों की शिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचना दी। परिजनों की मौजूदगी में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, सीएम योगी ने किया स्वागत

6,332 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात और गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं,...

बाहुबली 2 के 9 साल बेमिसाल: ‘द इटरनल वॉर’ के साथ वैश्विक मंच पर गूंजेगा माहिष्मती का जयघोष

मुंबई । भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ की रिलीज को आज नौ साल पूरे...

जकार्ता में खड़ी ट्रेन से टकराई सुपरफास्ट ट्रेन, 14 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा यात्री घायल

जकार्ता । इंडोनेशिया के जकार्ता के बाहरी इलाके में भीषण रेल हादसा हो गया है जहां दो ट्रेनों की भीषण टक्कर हो गई। इस...

सनराइजर्स की कड़ी चुनौती से पार पाकर जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा MI

मुंबई । पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को अगर अपनी किस्मत पलटनी है तो उसे शानदार फॉर्म में चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के...

मैराथन रिकॉर्ड धारक सबास्टियन सावे ने स्वयं कराए कई डोप टेस्ट

लंदन। दो घंटे से कम समय में मैराथन पूरी करने वाले पहले धावक सबास्टियन सावे ने यह रिकॉर्ड बनाने से पहले स्वयं ही डोपिंग...

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने तिरुमला मंदिर में दर्शन पूजन किया

तिरुपति । उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने मंगलवार को तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने वैदिक पुजारियों के साथ...