back to top

दुनिया में संक्रमण से पांच लाख से ज्यादा की मौत

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 2 लाख 42 हजार 932 हो गई है। इनमें 55 लाख 53 हजार 107 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 4 हजार 366 लोगों ने जान गंवाई हैं। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने महामारी और अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर रविवार को कहा कि देश के इतिहास में यह साल सबसे खराब रहा है। 140 साल में हमने ऐसी महामारी नहीं देखी। देश में 2.20 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं, जबकि 10 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 89 हजार 077 केस मिले हैं, जबकि 4612 लोगों की मौत हुई है। शनिवार को 1 लाख 79 हजार 316 मरीज मिले थे। वहीं, ब्रिटेन की जनरल मेडिकल काउंसिल (जीएमसी) ने एक पाकिस्तानी मूल डॉक्टर इकबाल आदिल का मेडिकल प्रैक्टिस लाइसेंस निलंबित कर दिया है। आरोप है कि डॉक्टर ने महामारी को लेकर गलत सूचनाएं फैलाई हैं। उन्होंने दावा किया था कि कोरोना दुनिया को नियंत्रित करने की साजिश है।

संक्रमण का मामला 3 लाख 11 हजार से ज्यादा हो गया है। वहीं, अब तक 43 हजार 550 लोगों की जान जा चुकी है। इराक में 30 से ज्यादा सांसद कोरोना की चपेट में आए हैं। यहां अब तक 45,402 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1756 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अभी भी कर्फ्यू जारी है और घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं निलंबित है। उधर, ब्राजील में 24 घंटे में 552 लोगों की जान गई है। यहां कुल मौतें 57,622 हो गई है। देश में संक्रमितों का आंकड़ा 13 लाख से ज्यादा हो गया है। इसके अलावा 7 लाख 33 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में एक दिन पहले 38,693 नए मामले सामने आए थे।

इस बीच, दक्षिण कोरिया में 24 घंटे में संक्रमण के 42 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 12,757 हो गई है। उधर, संयुक्त अरब अमीरात के जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने पाकिस्तान से आने वाली सभी उड़ानें सस्पेंड कर दी हैं। इसमें ट्रांजिट फ्लाइट भी शामिल हैं। पाकिस्तान जब तक यूएई के रूट में जाने वाली उड़ानों के पैसेंजरों के लिए कोरोना की जांच की व्यवस्था नहीं कर लेता, तब तक यह नियम लागू रहेगा। इससे प्रभावित होने वाले यात्री एयरलाइंस को सूचित करें और अपनी यात्रा की डेट रीशेड्यूल करवा लें।

उधर, बीजिंग और आसपास के इलाकों में संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद वहां लॉकडाउन लगा दिया गया है। करीब चार लाख लोग अब नजरबंद हो गए हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, प्रशासन ने लोगों की चोतावनी दी है कि संक्रमण की स्थिति अभी भी गंभीर है। बीजिंग से 150 किमी दूर अंशिन काउंटी को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यहां एक दिन में 14 मामले सामने आए। 15 जून के बाद से अब तक 311 केस मिल चुके हैं। वहीं, कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसॉम ने रविवार को लॉस एंजिल्स समेत सात शहरों में सभी बार बंद करने के आदेश दिए हैं। एक महीने पहले ही राज्यों को दोबारा खोलना शुरू किया गया था।

RELATED ARTICLES

केरल में मुख्यमंत्री पद पर खत्म हुआ सस्पेंस… वीडी सतीशन संभालेंगे सत्ता की कमान

मुख्यमंत्री के चयन की यह प्रक्रिया काफी लंबी और चुनौतीपूर्ण रही। सूत्रों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से वीडी सतीशन के नाम पर गहन...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने भारत की तीन दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बुधवार को भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा शुरू की। अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष शुरू...

भदोही, बदायूं, फतेहपुर और सोनभद्र जिलों में तूफान और बारिश से 31 लोगों की गई जान

भदोही/बदायू/फतेहपु/सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के भदोही, बदांयू, फतेहपुर और सोनभद्र जिलों में भारी बारिश के साथ आए शक्तिशाली तूफान के कारण बुधवार को 31 लोगों...

केरल में मुख्यमंत्री पद पर खत्म हुआ सस्पेंस… वीडी सतीशन संभालेंगे सत्ता की कमान

मुख्यमंत्री के चयन की यह प्रक्रिया काफी लंबी और चुनौतीपूर्ण रही। सूत्रों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से वीडी सतीशन के नाम पर गहन...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने भारत की तीन दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बुधवार को भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा शुरू की। अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष शुरू...

भदोही, बदायूं, फतेहपुर और सोनभद्र जिलों में तूफान और बारिश से 31 लोगों की गई जान

भदोही/बदायू/फतेहपु/सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के भदोही, बदांयू, फतेहपुर और सोनभद्र जिलों में भारी बारिश के साथ आए शक्तिशाली तूफान के कारण बुधवार को 31 लोगों...

नीट परीक्षा में गड़बड़ियों ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों के सपने तोड़ दिए: जीतू पटवारी

भोपाल। मध्यप्रदेश की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर...

तथ्य छिपाकर याचिका दाखिल करने पर लगा एक लाख रुपये का हर्जाना

लखनऊ। इलाहाबाद की लखनऊ पीठ ने बुधवार को अदालत के समक्ष याचिका दायर करते समय महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाने के लिए एक वादी पर...

बस्ती में एक महिला ने बेटे की हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बुधवार को एक महिला ने कथित तौर पर अपने छह साल के बेटे की हत्या करने के...