back to top

प्रदेश में 62 हज़ार से ज़्यादा बनायीं गई कोविड हेल्प डेस्क

  • विदेशों के आये 85 हज़ार से ज़्यादा लोग

लखनऊ। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को बताया कि प्रदेश में 62,407 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की गयी है। जिनमें अब तक 6,51,842 लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए गहन सर्विलांस के द्वारा 02 अगस्त से अब तक 60,428 व्यक्ति लक्षणग्रस्त पाये गये।

उन्होंने बताया कि 15 अगस्त तक अंतर्राष्ट्रीय वायु सेवा से प्रदेश में 85,055 यात्री आये हैं जिसमें से 9,847 लोग इन्स्टीट्यूशनल क्वारंटीन और 7261 लोग होम क्वारंटीन में हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में 5987 बसों से कुल 8.61 लाख लोगों ने यात्रा की।

यूपी में सबसे ज़्यादा 2.55 लोगो आरोग्य सेतु ऐप से जुड़े
अवस्थी ने बताया कि पूरे देश में 15.06 करोड़ आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड हुए हैं जिसमें से उत्तर प्रदेश में सबसे ज़्यादा 2.55 करोड़ आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड किये गये हैं।

एमएसएमई इकाइयों में काम कर रहे हैं 50 लाख श्रमिक

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में सूक्ष्म, लघु, मध्यम एवं वृहद श्रेणी की 7,96,549 इकाईयां चल रही हैं, जिनमें 50.29 लाख श्रमिक कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 20 से ज़्यादा कर्मचारियों वाली औद्योगिक इकाईयों में 37,772 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की गयी है जिनमें 36,672 पल्स ऑक्सीमीटर और 37,603 थर्मोमीटर उपलब्ध हैं। प्रदेश में 61,471 काॅमन सर्विस सेन्टर क्रियाशील हैं जिनमें 1,22,942 व्यक्ति कार्यरत हैं।

अवस्थी ने बताया कि ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के तहत अप्रैल से जुलाई तक हर महीने राशन कार्डों पर मुफ्त राशन का वितरण किया गया।

उन्होंने बताया कि 05 अगस्त से अगस्त महीने के नियमित राशन का वितरण शुरू कर दिया गया है। अब तक कुल 3.57 करोड़ राशन कार्डों के सापेक्ष 3.33 करोड़ राशन कार्डों के 13.94 करोड़ यूनिट पर खाद्यान्न का वितरण किया गया है।

प्रदेश के 5098 गो-संरक्षण केंद्रों में 5.11 लाख संरक्षित

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में 5098 गो-संरक्षण केंद्रों व स्थलों में 5.11 लाख निराश्रित गोवंश संरक्षित किये गये हैं। सभी गो-आश्रय स्थलों पर भरण-पोषण के लिए धनराशि की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गयी है। प्रदेश के जिलों में कुल 3,444 भूसा बैंक की स्थापना सुनिश्चित कर कुल 7.86 लाख कुन्तल भूसा की अतिरिक्त व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गयी है।

कोविड केयर फंड में अब तक आये 429.53 करोड़ रुपये

अवस्थी ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री का पीड़ित सहायता कोष-कोविड केयर फंड’ में अब तक कुल 429.53 करोड़ से ज़्यादा की धनराशि मिल चुकी है। इस फंड से विभिन्न चिकित्सा संस्थानों एवं जिला अस्पतालों को कोविड की रोकथाम और उपकरण आदि के मद में अब तक 366.34 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गयी है।

वाहन चेकिंग अभियान में 67,777 वाहन सीज़

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही में अब तक नियमों के उल्लंघन के तहत 1,87,508 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई। प्रदेश में अब तक 1,25,36,277 वाहनों की सघन चेकिंग में 67,777 वाहन सीज किये गये। चेकिंग अभियान के दौरान 63,77,03,150 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। ज़रूरी सेवाओं के लिए कुल 3,50,182 वाहनों के परमिट जारी किये गये हैं।

फेक न्यूज़ के तहत 2251 मामलों में हुई कार्यवाही

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 1,068 लोगों के खिलाफ 791 एफआईआर दर्ज करते हुए 390 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फेक न्यूज के तहत अब तक 2251 मामलों को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की गयी।

हॉट स्पॉट क्षेत्रों में 36,098 कोरोना पॉजिटिव

अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के 12,891 हाॅटस्पाॅट के 1158 थानान्तर्गत 13,75,587 मकानों के 83,12,546 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों में कोरोना पाॅजिटिव लोगों की संख्या 36,098 है। इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाईन किये गये लोगों की संख्या 17,707 है।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...