back to top

दुनियाभर में 50 लाख से ज्यादा मरीज स्वस्थ

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 93 लाख 77 हजार 609 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 50 लाख 65 हजार 166 लोग स्वस्थ हुए हैं। 4 लाख 80 हजार 242 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, चीन ने बुधवार को कहा कि महामारी की शुरूआत से अब तक देश में 9 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है। यह संख्या अमेरिका से तीन गुना ज्यादा है। अमेरिका में अब तक 2.95 करोड़ टेस्ट हुए हैं। वहीं, स्लोवाकिया के राष्ट्रपति जुजाना कपुटोवा ने ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति के साथ होने वाली मीटिंग कैंसिल कर दी है। यहां अब तक 1607 मरीज मिले हैं, जबकि 28 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, लैटिन अमेरिकी और कैरेबियन देशों में 1 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। वहीं, संक्रमण का 20 लाख से ज्यादा मामला सामने आ चुका है। इनमें ब्राजील में सबसे ज्यादा 52 हजार लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 1.15 लाख लोग संक्रमित हैं। 24 घंटे में यहां 40 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। वहीं, कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान डूक्यू ने मंगलवार देर रात देश में लागू लॉकडाउन को 15 जुलाई तक बढ़ाने की घोषणा की है। प्रशासन ने एक जून से लॉकडाउन के नियमों में धीरे-धीरे ढील देना शुरू कर दिया है। देश में 25 मार्च से ही लॉकडाउन लागू है। इसे 30 जून को खत्म किए जाने की उम्मीद थी।

कोलंबिया ने अपनी सुस्त पड़ी हुई अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए कई फेज में देश को दोबारा खोलना शुरू किया है। यहां अब तक 73,760 मामलों की पुष्टि हुई है और 2524 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, अमेरिकी टॉप हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. एंथनी फौसी ने मंगलवार को देश में संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका जताई। देश के कई राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं। वहीं, फौसी ने कहा कि सच्चाई यह है कि देश में ज्यादा टेस्टिंग हो रही है। यहां अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है।

वहीं, अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक ही दिन में संक्रमण के 5,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। गवर्नर ग्रेग एबॉट ने मंगलवार को कहा कि टेक्सास में बहुत सारे लोग हैं जो सोचते हैं कि कोरोना का प्रसार वास्तव में एक चुनौती नहीं है। वहीं, दक्षिण कोरिया में 24 घंटे में 51 संक्रमित मिले हैं। यहां कुल आंकड़ा 12,535 हो गया है। स्थानीय और विदेशी मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। पांच दिनों बाद संक्रमण का मामला 50 से ज्यादा सामने आया। नए मामलों में 20 विदेशी नागरिकों में सामने आए हैं।

उधर, इजरायल में एक दिन में सबसे ज्यादा 430 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को नए मामले आने से देश में संक्रमितों की संख्या 21,512 हो गई है। देश में अभी 5335 मामले सक्रिय हैं। अब तक 308 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 15 हजार 869 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को विशेष मंत्रिस्तरीय समिति ने सबसे ज्यादा संक्रमित शहर एलाड और उत्तर-पूर्वी शहर तिबरियास को ह्यप्रतिबंधित क्षेत्रह्ण घोषित कर दिया है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...