back to top

दुनिया में कोरोना की चपेट में 59 लाख से ज्यादा लोग

वॉशिंगटन। दुनिया में अब तक 59 लाख 25 हजार 728 लोग संक्रमित हैं। 25 लाख 93 हजार 698 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 62 हजार 114 हो गया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जाॅनसन ने गुरुवार को कहा कि देश में सोमवार से पाबंदियां हटनी शुरू की जाएंगी। ऐसा कई चरणों में किया जाएगा।

इसके तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने पर 6 लोगों को घर के बाहर एक साथ जुटने की इजाजत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पाबंदियों में यह छूट इस बात पर निर्भर है कि वायरस नियंत्रित रहे। लॉकडाउन के मौजूदा नियमों में दी जा रही छूट सीमित है। लोगों को अब भी सावधान रहने की जरूरत है।

सूडान के पूर्व राष्ट्रपति उमर बशीर को कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए शुक्रवार को जेल में आइसोलेट कर दिया गया। बशीर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उन्हें राष्ट्रपति पद से बर्खास्त कर दिया गया था। उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई गई थी। जेल में उनके साथ रहने वाले तीन कैदी गुरुवार को संक्रमित मिले थे। इसके बाद उन्हें जेल के अंदर एक कैदी को रखे जाने वाले सेल में भेज दिया गया।

अमेरिका में धीरे-धीरे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खुलने के बावजूद पिछले सप्ताह महामारी से उत्पन्न स्थितियों के चलते 20 लाख से अधिक लोग बेरोजगार हो गए। अब यह डर बढ़ता जा रहा है कि कोरोना वायरस दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक नुकसान पहुंचा सकता है। लोगों की नौकरी छिनने संबंधी अमेरिकी श्रम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस के चलते मार्च के मध्य में हुई तालाबंदी के बाद से चार करोड़ दस लाख अमेरिकी लोगों ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया है।

अमेरिका में अप्रैल में बेरोजगारी की दर 14.7 प्रतिशत थी और कई अर्थशास्त्रियों का कहना है कि मई में यह 20 प्रतिशत रहेगी। यूरोपीय देशों को भी इस महामारी के चलते आर्थिक हानि का सामना करना पड़ रहा है। जॉन हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के अनुसार विश्वभर में वायरस ने 59 लाख से अधिक लोगों को अपने संक्रमण की चपेट में लिया है और लगभग 3,60,000 लोगों की मौत हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि महामारी से संबंधित आंकड़े उपलब्ध आंकड़ों से काफी अधिक हो सकते हैं क्योंकि अनेक लोग ऐसे हैं जिनकी कोरोना वायरस से संबंधित जांच ही नहीं हुई और उनकी मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...