back to top

दुनिया में कोरोना के 49 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 92 लाख 15 हजार 127 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 49 लाख 61 हजार 224 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 4 लाख 74 हजार 955 लोगों की मौत हो चुकी है। नेपाल में 24 घंटे में 538 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही यहां संक्रमण का आंकड़ा 10 हजार के पार हो गया है। वहीं, अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 23.88 लाख हो गई है। इनमें 42% यानी 10 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमण का मामला यहीं है। साथ ही यहां सबसे ज्यादा 1.22 लाख मौतें हुई हैं।

वहीं,अफ्रीका महाद्वीप में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले दक्षिण अफ्रीका में हो गए हैं। यहां 1.01 लाख केस की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 1991 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, यहां 53 हजार 444 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में 13 लाख 53 हजार से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। वहीं, न्यूयॉर्क सिटी को दो फेज में खोलना शुरू कर दिया गया है। लोग अब बाहर खा सकेंगे। वहीं, रेस्टोरेंट और सलून 50% क्षमता के साथ खोल दिए गए हैं। देश में सबसे ज्यादा ज्यादा संक्रमण के मामले यहीं है। शहर में अब तक संक्रमण के 4.11 लाख मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 31 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

वहीं, ब्राजील में संक्रमितों की संख्या 11 लाख के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में 24 घंटे के दौरान 21,432 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में संक्रमितों की संख्या 11.11 लाख हो गई है। वहीं, अब तक 5 लाख 71 हजार 649 लोग महामारी से ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक दिन में 654 लोगों की जान गई है। यहां मरने वालों की संख्या 51 हजार से ज्यादा हो चुकी है।

संक्रमण से होने वाली मृत्यु की दर 4.6% है। इस बीच, चीन में कोरोनावायरस के 22 नए मामले दर्ज किए गए हैं। नेशनल हेल्थ कमीशन ने मंगलवार को बताया कि संक्रमित मिले मरीजों में 13 मामले घरेलू संक्रमण के हैं। नौ विदेशी लोगों से जुड़े हैं। आयोग के अनुसार सभी घरेलू संक्रमण के मामले बीजिंग में दर्ज किए गए हैं। सोमवार को देश में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। उधर, तुर्की में पब्लिक प्लेस पर मास्क नहीं पहनने पर 900 लीरा (9985 रु.) तक का जुमार्ना लगेगा।

समाचार एजेंसी ने सोमवार को बताया कि नए मामलों में इजाफा के बाद यह नियम लाया गया है। तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फरहान कोजा ने सोमवार को बताया कि देश में 24 घंटे में 1212 मामले सामने आए हैं। वहीं. 24 से ज्यादा मौतें हुई हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 1.88 लाख से ज्यादा है। इस बीच, मिस्र में 24 घंटे में कोरोना के 1576 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56,809 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता खालेद मेगाहेद ने बताया कि देश में 24 घंटे में 85 और लोगों की मौत हो गई है। यहां मरने वालों की संख्या की 2278 हो गई है। वहीं, 397 मरीज पूरी तरह से ठीक हुए हैं। अब देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 15,133 हो गई है।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

केरल में भाकपा विपक्ष के उपनेता पद की मांग पर कायम: राजन

तिरुवनंतपुरम । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायक के. राजन ने शनिवार को कहा कि पार्टी केरल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता पद की...

भारत-पेरू मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना नहीं: पीयूष गोयल

नयी दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कुछ उत्पादों में बाजार पहुंच संबंधी चिंताओं के कारण भारत-पेरू...

यूपी-एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी जाली नोट तस्कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी-एटीएस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से 25,000 रुपये के इनामी जाली मुद्रा तस्कर जाकिर को गिरफ्तार...