back to top

कोविड-19 के 40 लाख से अधिक मरीज हुए स्वस्थ

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके मरीजों की संख्या 40 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। इस तरह, संक्रमण मुक्त होने की दर बढ़ कर 78.64 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में इलाजरत मरीजों की कुल संख्या आज की तारीख में 10 लाख के आंकड़े को पार कर गई।

देश में इलाजरत मरीजों की संख्या 10,09,976 है, जो कुल मामलों का 19.73 प्रतिशत है। करीब आधे (48.45 प्रतिशत) इलाजरत मरीज महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से हैं। मंत्रालय ने इस बात का जिक्र किया कि कुल इलाजरत मरीजों में करीब 60 प्रतिशत उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु सहित इन पांच राज्यों से हैं। पिछले कुछ दिनों में सर्वाधिक संख्या में महाराष्ट्र में मरीज संक्रमण मुक्त हुए। उनकी संख्या 17,559 है जो स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या का 21.22 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में लगातार दो दिन से बहुत अधिक संख्या में कोविड-19 के मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। पिछले दो दिनों में 82,000 मरीज स्वस्थ हुए और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी गई। मंत्रालय ने कहा कि पिछले 30 दिनों में स्वस्थ होने की दर में 100 प्रतिशत की वृद्घि हुई है। देश में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 97,894 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 51 लाख से अधिक हो गई है।

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के अभी तक 51,18,253 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 1,132 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 83,198 हो गई। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.63 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 1,132 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 474 लोग महाराष्ट्र से थे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 86, पंजाब में 78, आंध्र प्रदेश में 64, पश्चिम बंगाल में 61, तमिलनाडु में 57, कनार्टक में 55 और दिल्ली में 33 लोगों की मौत हुई।

RELATED ARTICLES

जनता दर्शन में लोगाें की सुनवाई के दौरान सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश, बोले-संवेदनशील होकर समयसीमा में समस्याओं का निस्तारण करें

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी के पास जाकर उनसे मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और उन्हें न्याय का पूरा भरोसा...

पश्चिम बंगाल में भारी मात्रा में देसी बम बरामद… एनआईए ने संभाली जांच की कमान

नयी दिल्ली/कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। राज्य...

LSG के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने सुपर ओवर में पूरन को भेजने के फैसले का किया बचाव

बोले-टीम प्रबंधन ने खराब फॉर्म में होने के बावजूद पूरन को सबसे अच्छा विकल्प माना लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर...

केजरीवाल ने न्यायाधीश को पत्र लिखा….कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से पेश नहीं होऊंगा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को पत्र लिखकर कहा कि...

CBI ने केजरीवाल के दिवंगत ‘रिश्तेदार’ से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में FIR दर्ज की

नयी दिल्ली। CBI ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे एक दिवंगत व्यक्ति के खिलाफ नाली निर्माण के...

KKR अंगकृष रघुवंशी पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना

लखनऊ। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर आॅब्स्ट्रक्शन आॅफ द फील्ड (क्षेत्ररक्षण में बाधा पहुंचाना) दिए जाने के बाद गुस्सा...