back to top

दुनियाभर में 17 लाख से ज्यादा संक्रमित, अमेरिका में 2100 लोगों की मौत

वॉशिंगटन। दुनियाभर में कोरोनावायरस से अब तक एक लाख दो हजार लोगों की मौत हो चुकी है। तीन लाख 76 हजार ठीक हो चुके हैं। 200 से ज्यादा देशों में 17 लाख लोग संक्रमित हैं। इनमें केवल यूरोप में ही आठ लाख 50 हजार केस हैं, जबकि यहां करीब 70 हजार लोग जान गंवा चुके हैं। ब्रिटिश अखबार के मुताबिक, स्पेन में 23 मार्च के बाद शुक्रवार को सबसे कम 510 लोगों की जान गई।

उधर, एशिया में 10 हजार 235 लोगों की जान गई है। इनमें सबसे ज्यादा ईरान में 4 हजार लोग मारे गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को कहा कि लॉकडाउन खत्म करने में किसी भी देश को जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए। इससे और ज्यादा लोगों की मौत हो सकती है। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 2,108 लोगों की मौत होने के बाद वह विश्व का पहला ऐसा देश है जहां एक ही दिन में कोविड-19 से 2,000 से ज्यादा मौत हुई हो।

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक संक्रमित व्यक्तियों के लिहाज से भी अमेरिका विश्व में सबसे ऊपर है और यहां संक्रमितों की संख्या 5,00,000 के पार पहुंच गई है। 35 हजार 98 केस की पुष्टि हुई है। यहां अब तक कुल 18 हजार 761 लोग जान गंवा चुके हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमण के करीब पांच लाख तीन हजार मामले अमेरिका में ही हैं।

अकेले न्यूयॉर्क ने संक्रमण के मामले में सभी देशों को पीछे छोड़ दिया है। यहां अब तक एक लाख 72 हजार 358 मरीज मिल चुके हैं। राज्य में 24 घंटे में 777 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही मौतों का आंकड़ा सात हजार 844 हो गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि देश में लगाए गए प्रतिबंधों में स्थिति सामान्य होने तक कोई ढील नहीं दी जाएगी।

वहीं, इटली के प्रधानमंत्री गिसुपी कॉन्टे ने देश में लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ा दिया है। इससे पहले यहां 9 मार्च से 3 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था, जिसे 13 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया था। इटली में कोरोना से 24 घंटे में 570 लोगों की मौत हुई है, जबकि संक्रमण के करीब चार हजार मामले सामने आए हैं। कोरोना से यहां सबसे ज्यादा 18 हजार 849 लोगों की मौत हुई है। वहीं अब तक एक लाख 47 हजार संक्रमित हो चुके हैं। उधर, फ्रांस में शुक्रवार को 987 लोगों ने दम तोड़ा है।

इसके साथ ही वहां मौतों का आंकड़ा 13 हजार से ज्यादा हो गया है। इटली, स्पेन और अमेरिका के बाद फ्रांस चौथा देश हैं, जहां सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। यहां अब तक एक लाख 24 हजार लोग संक्रमित हैं। इस बीच, ब्रिटेन में 73 हजार 758 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। यहां आठ हजार 958 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने शनिवार को बीबीसी से कहा कि नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएच एस) के 19 सदस्यों की कोरोना से मौत हो गई। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजन के साथ है।

इस बीच, दक्षिण कोरिया में अब तक 208 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दस हजार 450 संक्रमित हैं। वहीं,ईरान में शुक्रवार को 122 लोगों की मौत हो गई। देश में मौतों का कुल आंकड़ा 4,232 हो गया है। वहीं, एशिया में चीन (3,339) के बाद सबसे ज्यादा लोगों की जान ईरान में ही गई है। यहां संक्रमण के अब तक 68 हजार 192 मामले हो चुके हैं।

ह्यगार्जियनह्ण के मुताबिक, न्यूजीलैंड में शुक्रवार को दो लोगों की मौत हो गई। देश में अब तक कुल चार लोगों की जान जा चुकी है। शुक्रवार को 49 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। यहां संक्रमण के 1,312 मामले सामने आ चुके हैं। फिलीपींस में दो लाख 90 हजार स्वास्थ्यकर्मियों की कमी है। यहां अब तक कोरोना से 4,195 लोग संक्रमित हैं, जबकि 221 की मौत हो चुकी है।

चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक, शुक्रवार को देश में कोरोना के 46 नए मामले सामने आए और तीन मौतें हुई हैं। इनमें 34 ऐसे केस हैं, जिनमें लक्षण स्पष्ट नहीं दिख रहे। इसके साथ ही चीन में संक्रमण के कुल मामले 81 हजार 953 हो चुका है, जबकि 3,339 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं, तुर्की में कोरोनावायरस से निपटने के लिए शुक्रवार आधी रात से 31 प्रांतों में 48 घंटे के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। देश के गृह मंत्री ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। इसमें अंकारा, अदाना, आएदिन, बुरसा, इस्तानबुल, कोन्या, इरसुरुम जैसे शहर शामिल हैं। देश में 47 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि 1,006 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां भी इस्तानबुल के एक अस्पताल में भर्ती 93 साल की महिला ठीक हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...