back to top

कोरोना संक्रमण के सेकंड वेव के चलते ज्यादा सावधानी की ज़रूरत : सहगल

लखनऊ। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने रविवार को बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण दर में लगातार गिरावट आ रही है, लेकिन यह समय और अधिक सावधानी बरतने का है।

उन्होंने कहा कि कई देशों एवं राज्यों में कोरोना संक्रमण की ‘सेकंड वेव’ देखने को मिली है। इसलिए ज़रूरी है कि संक्रमण के बचाव के सभी उपायों को अपनाते हुए सावधानी बरतें, जिससे कोरोना संक्रमण की गिरती दर दोबारा न बढ़े।

सहगल ने बताया कि एक्टिव मामलो में लगातार गिरावट हो रही है। उन्होंने दोहराते हुए कहा कि आस-पास के राज्यों में दोबारा बढ रहे कोरोना संक्रमण और बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरतने की ज़रूरत है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में शनिवार को एक दिन में कुल 1,51,730 सैंपल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,50,15,118 सैंपलों की जांच जा चुकी है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लगातार धान खरीद की समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि किसानों के धान की खरीद समय से हो और उन्हें धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ज़रूर मिले। धान खरीद का भुगतान 72 घंटे के अंदर सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिलाधिकारी की यह जिम्मेदारी है कि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न होे और खरीद केंद्र सुचारू रूप से कार्य करे।

उन्होंने बताया कि खरीद केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही करने पर अधिकारियो व कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इसी प्रकार कई वरिष्ठ अधिकारियों को लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की गयी है। प्रदेश में मौजूदा समय में 4,000 धान खरीद केंद्र स्थापित हैं। प्रदेश में 48.82 लाख कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है। किसानों को मक्का और मूंगफली का सही मूल्य मिले, इसके लिए इनके खरीद केंद्र अलग से स्थापित किये गये हैं।

सहगल ने बताया कि प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां तेजी से चले इसके लिए प्रदेश सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। अधिक रोजगार सृजन के लिए भी कदम उठाये जा रहे हैं। प्रदेश में अद्यतन 4.35 लाख इकाईयों को आत्मनिर्भर पैकेज के तहत 10,753 करोड़ रुपये के लोन स्वीेकृत कर वितरित किये जा रहे हैं।

आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार व स्वरोजगार सृजन अभियान में इस वित्तीय वर्ष में 14 मई से आज तक लगभग 5.82 लाख नयी इकाईयों को 15,541 करोड रुपये के लोन वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि इन इकाईयों के माध्यम से 25 लाख रोजगार सृजन हुआ है।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...