back to top

मानसून की सक्रियता बरकरार : अनेक इलाकों में बरसे बादल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पर मानसून की मेहरबानी जारी है और पिछले 24 घंटों में राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बारिश हुई। आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में राज्य के पश्चिमी भागों में ज्यादातर स्थानों पर जबकि पूर्वी हिस्सों में अनेक जगहों पर वर्षा हुई।

कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हुई। इस अवधि में धौराहरा (लखीमपुर खीरी) में सबसे ज्यादा 20 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा औरैया में 14, कालपी (जालौन) तथा बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) में 12-12, हमीरपुर शाहजीना (हमीरपुर), बहेड़ी (बरेली), बिंदकी (फतेहपुर) में 11-11, घाटमपुर (कानपुर) में नौ, मुजफ्फरनगर, नरौरा (बुलंदशहर), उरई (जालौन) तथा मैनपुरी में आठ-आठ, एटा, सासनी (हाथरस), नजीबाबाद (बिजनौर), मुजफ्फरनगर और फतेहपुर में सात-सात, मुरादाबाद तथा जानसठ (मुजफ्फरनगर) में छह-छह, इटावा, नवाबगंज (बरेली), सहावर (कासगंज), नकुड़ (सहारनपुर), चिल्ला घाट (झांसी), बर्डघाट (गोरखपुर), कर्वी (चित्रकूट), बारा (प्रयागराज), कानपुर तथा गाजीपुर में पांच-पांच सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

इस बारिश की वजह से ज्यादातर इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अगले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के अनेक हिस्सों में वर्षा होने की संभावना है। बारिश का यह सिलसिला अगली दो अगस्त तक जारी रहने का अनुमान है।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...