back to top

हॉटस्पॉट संक्रमित क्षेत्रों में बढ़ायी जाए निगरानी गतिविधियां : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सील किए गए सभी कोरोना प्रभावित हॉटस्पाट क्षेत्रों में मेडिकल, सेनिटाइजेशन व डोर स्टेप डिलीवरी टीमों का आवागमन ही अनुमन्य होगा। उन्होंने कहा है कि हॉटस्पाट क्षेत्रों को सेक्टरवार विभाजित करते हुए प्रत्येक क्षेत्र में मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाए। उन्होंने सील किए गए क्षेत्रों में सर्विलांस गतिविधियों को बढ़ाए जाने के निर्देश भी दिए हैं।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर प्रदेश में लागू लॉकडाउन व्यवस्था की अफसरों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि हॉटस्पाट क्षेत्रों में मेडिकल टीम द्वारा घर-घर जाकर गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए।

सेनिटाइजेशन टीम द्वारा पूरे इलाके में सघन रूप से स्वच्छता कार्यक्रम संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि हॉटस्पाट क्षेत्रों में सभी तरह के प्रतिष्ठान पूर्णतया बन्द रहेंगे। इसलिए इन इलाकों के निवासियों को आवश्यक वस्तुएं सुलभ कराने के लिए डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाया जाए।

अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी राजकीय अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध वेन्टिलेटर्स का आॅडिट करा लिया जाए। सभी वेन्टिलेटर्स को क्रियाशील स्थिति में रखा जाए। पीपीई किट, इन्फ्रारेड थमार्मीटर, आइसोलेशन बेड, क्वारेंटाइन बेड, सेनिटाइजर, एन-95 मास्कए ट्रिपल लेयर मास्क आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में क्वारेंटाइन किए गए सभी व्यक्तियों से सीएम हेल्प लाइन ‘1076’ के माध्यम से सम्पर्क स्थापित कर उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली जाए। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलने पर हर व्यक्ति द्वारा फेस कवर, मास्क का प्रयोग अथवा चेहरे को कपड़े, रुमाल, गमछा, दुपट्टा से ढके जाने को अनिवार्य करने सम्बन्धी आदेश एवं हर व्यक्ति ‘आरोग्य सेतु’ मोबाइल ऐप डाउनलोड कर अपने को सुरक्षित रखें, इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।

मुख्यमंत्री ने नगर निकायों, पंचायत संस्थाओं, जल निगम, फायर ब्रिगेड तथा अन्य सभी संस्थाओं के वाहनों से प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सघन रूप से स्वच्छता व सेनिटाइजेशन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कोरोना वायरस के बचाव व उपचार में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों जैसे पीपीई किट, वेन्टिलेटर, ट्रिपल लेयर मास्क, एन-95 मास्क के निर्माण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश में इन उपकरणों का पर्याप्त मात्रा में उत्पादन सुनिश्चित किए जाने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना तथा राज्य सरकार द्वारा गरीबों के भरण-पोषण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी पात्र लाभार्थियों को शीघ्रता से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

अपर मुख्य सचिव गृह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्यों में निवास कर रहे प्रदेशवासियों को सुविधाएं सुलभ कराने के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों के कार्यों के सम्बन्ध में मुख्य सचिव से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान प्रदेशवासियों को सुविधाएं सुलभ कराने के लिए गठित 11 कमेटियों के अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे सांैपे गए कार्यों की अपने स्तर से नियमित समीक्षा करें।

इस अवसर पर मुख्य सचिव आरके तिवारी, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव कुमार मित्तल, अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार, पुलिस महानिदेशक हितेश सी अवस्थी, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल एवं संजय प्रसाद, सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...