back to top

मोदी ने फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन के साथ की डिजिटल बैठक, कहा- और मजबूत होंगे दोनों देशों के बीच संबंध

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फिनलैंड की अपनी समकक्ष सना मरीन के साथ एक डिजिटल बैठक में कहा कि भारत ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ विश्व की जरूरतों का भी ध्यान रखा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत निर्मित कोविड-19 के टीके की 5.8 करोड़ से अधिक खुराक हाल के हफ्तों में करीब 70 देशों में पहुंची। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और फिनलैंड नियम आधारित, पारदर्शी, मानवीय तथा लोकतांत्रिक वैश्विक व्यवस्था में यकीन रखते हैं तथा दोनों देशों के बीच प्रौद्योगिकी,नवोन्मेष, स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण, शिक्षा जैसे क्षेत्रों में मजबूत सहयोग रहा है।

मोदी ने फिनलैंड से अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन और आपदा का सामना करने में सक्षम ढांचे के लिए गठबंधन (सीडीआरआई) में शामिल होने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि ये अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं फिनलैंड की क्षमता एवं विशेषज्ञा से लाभान्वित होंगी। फिनलैंड की प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षा, प्रौद्योगिकी और व्यापार के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और आगे ले जाने की गुंजाइश है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि यह बैठक भारत-फिनलैंड साझेदारी के भविष्य में विस्तार एवं विविधीकरण के लिए एक खाका उपलब्ध कराएगी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...