back to top

मोदी ने ट्रंप से बात की, पारस्परिक हित के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की इच्छा जताई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन कर नए साल की बधाई दी और पारस्परिक हित के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के साथ काम करना जारी रखने की इच्छा जताई। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने पिछले कुछ वर्षों में संबंधों की उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया और आपसी हितों के सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने के लिए काम करने की तत्पारता दोहराई।

मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति से बातचीत के दौरान कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध विश्वास, आपसी सम्मान एवं समझ् पर आधारित हैं और ये लगातार मजबूत हुए हैं। बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया। प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष में रणनीतिक साझ्ेदारी को गहरा करने के लिए की गई महत्वपूर्ण प्रगति पर प्रकाश डाला और पारस्परिक हित के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के साथ काम करना जारी रखने की इच्छा जताई।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की और अमेरिका के राष्ट्रपति को नए साल की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप, उनके परिवार और अमेरिका के लोगों को नए साल में अच्छे स्वास्थ्य, समृद्घि और सफलता की शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने पिछले कुछ वर्षो में संबंधों की उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया और द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मिलकर दोनों देशों के साझ हितों को आगे बढ़ाने के लिए काम करने पर भी जोर दिया।

इस बीच, व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, आज, राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रम्प ने नववर्ष की शुभकामना देने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात की। उसने कहा, नेताओं ने अमेरिका-भारत के रणनीतिक संबंधों को 2020 में और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की और उन्होंने क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों की समीक्षा भी की।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...