back to top

मोदी, राजपक्षे करेंगे द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा

कोलंबो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे 26 सितंबर को एक डिजिटल शिखर वार्ता के दौरान रक्षा एवं सुरक्षा मामलों सहित द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे। श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यहां कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल छह अगस्त को राजपक्षे के साथ फोन पर बातचीत की थी।

प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर यह शिखर वार्ता की जा रही है। राजपक्षे ने बुधवार को ट्वीट किया, मैं 26 सितंबर को डिजिटल शिखर वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करने को लेकर उत्सुक हूं। हम, दोनों देशों के बीच राजनीति से लेकर अर्थव्यवस्था, रक्षा, पर्यटन और आपसी हितों से जुड़े अन्य क्षेत्रों में बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा किए जाने की उम्मीद करते हैं।

श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा, इस वार्ता के दौरान राजनीतिक, आर्थिक, वित्त, विकास, रक्षा, शिक्षा, पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों सहित द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों और आपसी हित के क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों पर चर्चा की जाएगी। इसने कहा कि इस शिखर वार्ता में संबंधित मामलों के मंत्री और दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी शीर्ष नेताओं के साथ मौजूद रहेंगे।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले महीने प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद राजपक्षे की यह किसी अन्य देश के नेता के साथ पहली डिजिटल शिखर वार्ता होगी। राजपक्षे के ट्वीट के जवाब में मोदी ने गुरुवार को ट्वीट किया, धन्यवाद प्रधानमंत्री राजपक्षे। मैं भी दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की संयुक्त रूप से विस्तारपूर्वक समीक्षा किए जाने की उम्मीद कर रहा हूं। हमें कोविड-19 के बाद आपसी सहयोग को और आगे बढ़ाने के रास्ते भी तलाशने चाहिए।

ऐसी संभावना है कि दोनों नेता आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाने, रक्षा एवं व्यापार संबंधों को मजबूत करने तथा श्रीलंका में भारत की विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन जैसे कई अन्य विषयों पर भी विमर्श कर सकते हैं। वार्ता के दौरान श्रीलंका के तमिल समुदाय से संबंधित मामले पर भी बात हो सकती है। भारत श्रीलंका में अल्पसंख्यक तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा किए जाने का समर्थन करता रहा है।

इस बीच, नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा, डिजिटल द्विपक्षीय शिखर वार्ता दोनों देशों को श्रीलंका में संसदीय चुनाव के बाद और दोनों देशों के बीच समय की कसौटी पर खरे उतरे संबंधों के संदर्भ में द्विपक्षीय संबंधों की वृहद रूपरेखा की समग्र समीक्षा करने का अवसर देगी।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...