back to top

मोदी रियो में स्टॉर्मर से मिले, कहा- प्रौद्योगिकी, सुरक्षा के क्षेत्र में मिलकर काम करने के आकांक्षी

रियो डी जेनेरियो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन से इतर अपने ब्रिटिश समकक्ष केअर स्टॉर्मर से मंगलवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हरित ऊर्जा, सुरक्षा, नवाचार और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त की। मोदी नाइजीरिया की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद रविवार को रियो डी जेनेरियो पहुंचे। उन्होंने शिखर सम्मेलन से इतर इटली, इंडोनेशिया, नॉर्वे और पुर्तगाल सहित कई देशों के नेताओं से मुलाकात की।

उन्होंने सोमवार को स्टॉर्मर के साथ अपनी बैठक के बारे में सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, रियो डी जेनेरियो में प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर के साथ अत्यंत सार्थक बैठक हुई। ब्रिटेन के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी भारत की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री ने कहा, आने वाले वर्षों में हम प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा, सुरक्षा, नवाचार और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने के इच्छुक हैं। हम व्यापार के साथ-साथ सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत करना चाहते हैं। मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए तथा उनसे हुई मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि द्विपक्षीय बैठक ने भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नयी गति प्रदान की है। विदेश मंत्रालय ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रियो में जी20 ब्राजील शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर से मुलाकात की। नेताओं ने भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने एक संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी एफटीए (मुक्त व्यापार संधि) की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।

स्टॉर्मर और मोदी की बैठक के बाद लंदन में डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा कि ब्रिटेन भारत के साथ एक नयी रणनीतिक साझेदारी की कोशिश करेगा, जिसमें व्यापार समझौते के साथ-साथ सुरक्षा, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करना भी शामिल होगा। स्टॉर्मर ने घोषणा की है कि नए साल में भारत के साथ व्यापार वार्ता फिर से शुरू की जाएगी। स्टॉर्मर के प्रवक्ता ने कहा कि ब्रिटेन दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक भारत के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

द्विपक्षीय बैठक के बाद 10 डाउनिंग स्ट्रीट (ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) द्वारा जारी एक बयान में स्टॉर्मर के हवाले से कहा गया, भारत के साथ एक नया व्यापार समझौता ब्रिटेन में नौकरियों और समृद्धि को बढ़ावा देगा और हमारे देश में विकास और अवसर प्रदान करने के हमारे मिशन में एक कदम का और इजाफा करेगा। इससे पहले दिन में मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की और उनसे संक्षिप्त बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई, इसका तुरंत पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी मुलाकात की और अंतरिक्ष, ऊर्जा तथा एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने सोमवार को शिखर सम्मेलन से इतर ब्राजील, सिंगापुर और स्पेन के नेताओं के साथ भी बातचीत की।

RELATED ARTICLES

फेसबुक से PM मोदी की पोस्ट हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक 'पोस्ट' सोशल मीडिया मंच फेसबुक से हटाए जाने के मामले...

इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दिया,नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह

नयी दिल्ली। स्विगी के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य मंच इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी...

ओवरएज UPPCS अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को सौंपा ज्ञापन, 2 अतिरिक्त अवसर की छूट देने की उठाई मांग

कोरोना काल, पाठ्यक्रम बदलाव और नई भर्ती नियमावली 2026 का हवाला देकर मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग...

गुरु-शिष्य परंपरा का उत्सव गुरु पूर्णिमा आज, शुभ योग में होगी पूजा

लखनऊ। ज्योतिष विद्या में गुरु पूर्णिमा का दिन विशेष महत्व रखता है। गुरु पूर्णिमा के दिन विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की आराधना की...

वास्तु विधान के साथ संपन्न हुआ चातुर्मास कलश स्थापना दिवस

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत मंगलवार को...

सात मंचों से हुआ शंखनाद, भक्तिमय हुआ वातावरण

गोमती तट पर दिखा आस्था का महा संगमगुरु पूर्णिमा पर गोमती सफाई व अतिक्रमण के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियानसनातन महासभा द्वारा आयोजित 154वीं आदि गंगा...

‘बड़े भाई साहब’ में दिखी दो भाइयों की कहानी

मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी 'बड़े भाई साहब' का मंचनलखनऊ। सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था 'बैक स्टेज' द्वारा केसरबाग स्थित बलराम साहनी प्रेक्षागृह में महान...

राहुल व आलोक के तबला वादन ने समां बांधा

दीक्षारम्भ : भाषण एवं सांगीतिक प्रस्तुति सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत आज विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में प्रेरक...

श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ

लखनऊ। मां जासोमती फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को हरदोई रिंग रोड पारा स्थित श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण...