back to top

मोदी का बर्ताव प्रधानमंत्री की तरह नहीं है : राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकसभा में अपने ऊपर ट्यूबलाइट वाले तंज पर पलटवार करते हुए शुक्रवार को दावा किया कि मोदी प्रधानमंत्री की तरह बर्ताव नहीं करते हैं।

गांधी ने यह भी दावा किया कि वह प्रश्नकाल के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में मेडिकल कॉलेज से जुड़ा प्रश्न करना चाहते थे, लेकिन उनको बोलने नही दिया गया। उन्होंने संसद परिसर में संवादाताओं से कहा, आम तौर पर एक प्रधानमंत्री का विशेष दर्जा होता है, एक प्रधानमंत्री खास तरीके से बर्ताव करता है, उनका एक विशेष कद होता है, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री में ये चीजें नहीं हैं। वह प्रधानमंत्री जैसा बर्ताव नहीं करते हैं।

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के अपने जवाब के दौरान मोदी के ट्यूबलाइट तंज को लेकर राहुल से सवाल पूछा गया था। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन द्वारा खुद पर हमला किए जाने पर गांधी ने कहा, वायनाड का मुद्दा था, मेडिकल कॉलेज का मुद्दा था। वहां के लोगों को कठिनाई हो रही है, मैं उठाना चाह रहा था। आमजौर पर प्रश्नकाल में सवाल का जवाब दिया जाता है, मगर शायद स्वास्थ्य मंत्री को किसी और ने बताया होगा, निर्देश दिया होगा। वह अपने आप ये नहीं करते।

उन्होंने कहा, हमें दबाया जा रहा है और संसद में हमें बोलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, जो इस देश के युवा हैं वो रोजग़ार चाहते हैं। प्रधानमंत्री उनको जवाब दे नहीं पा रहे हैं, इसलिए आज आपने यह ड्रामा देखा और इसीलिए कल प्रधानमंत्री ने सब चीजों के बारे में बात की, मगर रोजग़ार की बात नहीं की। सदन में हंगामे का उल्लेख करते हुए गांधी ने कहा, टेलीविजन का कैमरा है, उस वीडियो को देख लीजिए। मणिकम टैगोर जी जरूर वेल में गए, मगर मणिकम टैगोर जी ने किसी पर हमला नहीं किया, उल्टा उन पर हमला हुआ।

दरअसल, लोकसभा में शुक्रवार को उस समय हंगामेदार स्थिति बन गई जब हर्षवर्धन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान की आलोचना करते हुए उसे अजीबोगरीब करार दिया। इस पर कांग्रेस के सदस्य टैगोर के मंत्री के पास आकर विरोध दर्ज कराने के तरीके को सरकार ने अत्यंत निंदनीय करार दिया। इस मुद्दे पर हंगामे के कारण सदन की बैठक दो बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...