back to top

मोदी ने दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर भारत की पहली चालक रहित मेट्रो का किया उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर भारत की पहली चालक रहित ट्रेन का उद्घाटन करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने पूर्ववर्ती सरकारों के विपरीत बढ़ते शहरीकरण को एक अवसर के रूप में लिया है और 2025 तक 25 शहरों तक मेट्रो ट्रेन सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। फिलहाल 18 शहरों में मेट्रो ट्रेनों का परिचालन हो रहा है।

मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने संबोधन में कहा कि चालक रहित मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड को शुरू किया जाना शहरी विकास को भविष्य के लिए तैयार करने का प्रयास है। प्रधानमंत्री ने सोमवार को दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड सेवा की भी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कुछ दशक पहले, जब शहरीकरण की मांग अनुभव की गई थी, तो भविष्य की जरूरतों पर अधिक ध्यान नहीं दिया गया, बल्कि आधे-अधूरे काम किए गए, जिनसे भ्रम की स्थिति बनी रही।

उन्होंने कहा कि शहरीकरण को एक चुनौती की तरह नहीं देखा जाना चाहिए बल्कि बेहतर बुनियादी ढांचे के निर्माण और लोगों के जीवन को सुगम बनाने के लिए एक अवसर के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने इस दिशा में अपनी सरकार के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 2014 में केवल पांच शहरों में मेट्रो ट्रेन थी लेकिन आज यह 18 शहरों में उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि साल 2025 तक 25 से अधिक शहरों तक मेट्रो रेल सेवाओं का विस्तार होने जा रहा है। उन्होंने कहा, 2014 में, देश में 240 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन थी। आज, उससे तीन गुना ज्यादा 700 किलोमीटर से अधिक लंबी लाइन है। साल 2025 तक हम 1700 किलोमीटर तक इसका विस्तार करना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ए आंकड़े करोड़ों भारतीयों के जीवन में सहजता और नागरिकों की आकांक्षाओं के पूरे होने का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि मेट्रो रेल प्रदूषण कम करने और हजारों वाहनों को सड़कों से हटाने का एक बेहतरीन तरीका है। उनकी सरकार ने किसी शहर और उसकी कामकाजी आबादी की जरूरतों के अनुसार मेट्रो नीति तैयार की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहली बार मेट्रो नीति बनाई और इसे एक चौतरफा रणनीति के साथ लागू किया।

मोदी ने कहा कि दिल्ली और मेरठ के बीच रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) से दोनों शहरों के बीच की दूरी एक घंटे से भी कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अपेक्षाकृत कम यात्री संख्या वाले शहरों के लिए मेट्रोलाइट वर्जऩ पर काम किया जा रहा है। मेट्रोलाइट रेल का निर्माण सामान्य मेट्रो की 40 प्रतिशत लागत पर किया जाएगा जबकि मेट्रो नियो को कम सवारी वाले शहरों में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सामान्य मेट्रो के 25 प्रतिशत की लागत पर बनेगी।

मोदी ने घरेलू विनिर्माण के संदर्भ में मेक इन इंडिया के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इससे लागत कम होती है, विदेशी मुद्रा की बचत होती है और लोगों को अधिक रोजगार मिलता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रोलिंग स्टॉक के मानकीकरण ने अब हर कोच की लागत 12 करोड़ से घटाकर 8 करोड़ कर दी है। आज, चार बड़ी कंपनियां देश में मेट्रो कोच का विनिर्माण कर रही हैं और दर्जनों कंपनियां मेट्रो के घटकों के विनिर्माण में लगी हुई हैं।

इससे मेक इन इंडिया के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के अभियान में भी मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि चालक रहित मेट्रो ट्रेन की शुरुआत के साथ ही भारत दुनिया के चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जहां यह सुविधा है। नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के बारे में उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों को जहां भी वे जाएंगे और जिस भी सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करते जाते हैं, उनमें एकीकृत पहुंच मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार विभिन्न क्षेत्रों में एकीकृत सेवाएं देने के लिए काम कर रही है ताकि नागरिकों के समय की बचत हो सके और जटिल प्रक्रियाओं को सरल बनाया जा सके। उन्होंने इस संदर्भ में फास्ट टैग कार्ड, वन नेशन वन गैस ग्रिड, निर्बाध गैस आपूर्ति, जीएसटी और एक देश, एक राशन कार्ड जैसी सरकार की पहलों का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया कि चालक रहित ट्रेन पूरी तरह से स्वचालित होगी, जिससे मानवीय भूल की संभावना खत्म हो जाएगी।

मैजेंटा लाइन(जनकपुरी वेस्ट-बोटैनिकल गार्डन) के बीच चालक रहित सेवा शुरु होने के बाद 2021 के मध्य तक पिंक लाइन पर मजलिस पार्क और शिव विहार के बीच चालक रहित मेट्रो सेवा की शुरुआत होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि इन नवाचारों से दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य शहरों के निवासियों के लिए सुखद परिवहन और अनुकूल यातायात के एक नए युग का सूत्रपात होगा। दिल्ली में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड सेवा पूरी तरह से शुरू होने से देश के किसी भी भाग से जारी किए गए रुपे-डेबिट कार्ड का इस्तेमाल यात्रा के लिए किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...