back to top

मोदी सरकार ने नए साल में आम जनता की जेब पर बोझ डाला: कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने रेल किराए और गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी को लेकर बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नए साल में सरकार ने आम जनता की जेब पर बोझ डाल दिया है।

पार्टी प्रवक्ता सुष्मिता देव ने संवाददाताओं से कहा, हमें दुख है कि आम आदमी की जेब पर बोझ् डाला गया है। रेलवे किराया बढ़ाया गया है। एलपीजी सिलेंडर का दाम भी बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा, देश को उम्मीद थी कि सरकार नए साल में राहत देगी।लेकिन सरकार ने जनता पर बोझ् डाल दिया।

गौरतलब है कि अलग अलग श्रेणियों में रेल किराए में बढ़ोतरी की गई है। साधारण ट्रेनों के नॉन एसी सेकंड क्लास के किराए में प्रति किलोमीटर एक पैसे की बढ़ोतरी की गई है। एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़े किराए की बात करें तो सेकंड क्लास यात्रियों को प्रति किलोमीटर दो पैसे अधिक देने होंगे। स्लीपर क्लास के किराए में दो पैसे और फर्स्ट क्लास के किराए में भी दो पैसे की बढ़ोतरी की गई है।

एसी चेयर कार के किराए में चार पैसे, एसी-3 टीयर के लिए चार पैसे, एसी-2 टीयर के किराए में चार पैसे और एसी फर्स्ट क्लास के किराए में भी चार पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। किराए की बढ़ी हुई दरें एक जनवरी, 2020 से लागू हो गई है। दूसरी तरफ, गैर-सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 19 रुपए का इजाफा किया गया है। अब घरेलू सिलेंडर 749 रुपए का हो गया है।

RELATED ARTICLES

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उछाल

मुंबई । वैश्विक बाजारों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार...

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी...

सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज कर दी,कोर्ट ने कि हम इसमें दखल नहीं दे सकते

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने राज्यसभा उम्मीदवारी खारिज होने के मामले में...

रंगमंच के लिए घर का सामान बेचा : प्रभात बोस

लखनऊ। समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी बदला है। नई नकनीक, नया तरीका, आज के कलाकारों में अभिनय के प्रति...

‘वाइफोफोबिया’ ने हंसाने के साथ दिया सामाजिक संदेश

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' के दूसरे दिन नाटक 'वाइफोफोबिया' का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर...

पंजाबी भाषा की उत्पत्ति आठवीं से नौवीं शताब्दी के मध्य हुई : नरेन्द्र सिंह मोंगा

गोरखनाथ और बाबा फरीद ने इसको प्रारंभिक साहित्यिक स्वरूप दिया उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की ओर से आयोजित की गई पंजाबी भाषा की उत्पत्ति विषयक...

बंगाल की जीवंत लोकचित्र परंपरा का लखनऊ में प्रदर्शन

कोकोरो आर्ट गैलरी में कालीघाट पटचित्र पर प्रदर्शनीलखनऊ। भारतीय लोक एवं पारंपरिक कला की समृद्ध विरासत को जनसामान्य तथा नई पीढ़ी तक पहुँचाने के...

मंच पर कलाकारों ने बिखेरे लोक कला के रंग

भारतीय लोक कला, सांस्कृतिक उत्सव एवं कार्यशालालखनऊ। आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसायटी, लखनऊ द्वारा मोहन सिंह बिष्ट सभागार कुर्मांचल नगर लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय...

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उछाल

मुंबई । वैश्विक बाजारों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार...