back to top

मोदी ने स्वीडन के साथ प्रौद्योगिकी, अनुसंधान क्षेत्रों में संबंधों को प्रगाढ़ करने पर जोर दिया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकतंत्र, मानवाधिकार, कानून का राज, समानता, स्वतंत्रता और न्याय को भारत और स्वीडन के बीच संबंधों की मजबूती का आधार बताते हुए शुक्रवार को कहा कि दोनों देश स्मार्ट सिटी, स्मार्ट ग्रिड, ई-मोबिलिटी और अपशिष्ट प्रबंधन समेत कई अन्य क्षेत्रों में अपने संबंधों को और प्रगाढ़ कर सकते हैं। स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन के साथ डिजिटल तरीके से आयोजित शिखर सम्मेलन में मोदी ने कहा कि भारत पेरिस समझौते के लक्ष्यों को ना सिर्फ हासिल करेगा बल्कि उससे अधिक हासिल करेगा।

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी दोनों देश साझेदारी को बढ़ा सकते है। प्रधानमंत्री ने कहा, लोकतंत्र, मानवाधिकार, कानून का शासन, समानता, स्वतंत्रता और न्याय जैसे साझा मूल्य भारत और स्वीडन के बीच संबंधों और आपसी सहयोग को मजबूत करते हैं और हम नवोन्मेष, प्रौद्योगिकी, निवेश, स्टार्ट-अप, अनुसंधान में दोनों देशों के रिश्तों को और आगे बढ़ा सकते हैं।

उन्होंने कहा, स्मार्ट सिटी, जल शोधन, अपशिष्ट प्रबंधन, सर्कुलर इकोनॉमी, स्मार्ट ग्रिड, ई-मोबिलिटी,डिजिटल कायाकल्प समेत कई क्षेत्रों में हमारे संबंध और प्रगाढ़ हो सकते हैं। ज्ञात हो कि भारत और स्वीडन के बीच व्यापार, निवेश, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में घनिष्ठ सहयोग संबंध हैं। स्वीडन की करीब 250 कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। इनमें स्वास्थ्य और जीवन विज्ञान, स्वच्छ प्रौद्योगिकी, रक्षा, भारी मशीनरी और उपकरण जैसे क्षेत्र शामिल हैं। स्वीडन में भी करीब 75 भारतीय कंपनियां सक्रिय हैं।

वार्ता के दौरान मोदी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का महत्वपूर्ण मुद्दा दोनों देशों की प्राथमिकता में शामिल है और दोनों देश इस पर मिलकर काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा, भारत की संस्कृति ने हमेशा प्रकृति के साथ सामंजस्य बैठाने के महत्व पर जोर दिया है। हम पेरिस समझौते के तहत की गई अपनी प्रतिबद्घताओं पर आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, हम न केवल इन लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे, बल्कि उनसे अधिक भी प्राप्त करेंगे। भारत ने जी 20 देशों के बीच, अपने लक्ष्यों पर अच्छी प्रगति की है। पिछले पांच वर्षों में, हमारी अक्षय ऊर्जा क्षमता में 162 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है।

मोदी ने पिछले दिनों स्वीडन में हुए हिंसक हमलों की निंदा की और सभी भारतीय नागरिकों की ओर से वहां के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। मोदी ने कहा कि कोविड-19 के समय सभी को क्षेत्रीय व वैश्विक स्तर पर सहयोग के महत्व का अंदाजा लगा। उन्होंने कहा कि भारत ने महामारी के दौरान 150 से ज्यादा देशों को दवाइयां और अन्य जरूरी सामान मुहैया कराया। उन्होंने कहा, हमने लगभग 50 देशों को भारत में निर्मित कोविड-19 टीके की आपूर्ति की और आगामी दिनों में कई और देशों को टीके की खेप भेजी जाएगी।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...