back to top

मोदी ने पीएसएलवी सी-51 के जरिए ब्राजील के अमेजोनिया-1 उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर इसरो को दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रथम समर्पित वाणिज्यिक मिशन पीएसएलवी-सी 51ाअमेजोनिया-1 की सफलता पर न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को रविवार को बधाई दी। उन्होंने इसे देश में अंतरिक्ष के क्षेत्र में सुधारों के नए युग की शुरुआत बताया। प्रधानमंत्री ने ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो को भी इसके लिए बधाई दी और कहा कि यह दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग की दिशा में एक ऐतिहासिक क्षण है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनसिल) और इसरो को प्रथम समर्पित वाणिज्यिक मिशन पीएसएलवी (ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान) सी-51 के जरिए ब्राजील के अमेजोनिया-1 के सफल प्रक्षेपण पर बधाई। यह देश में अंतरिक्ष के क्षेत्र में सुधारों के एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि जिन 18 अन्य उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण हुआ है, उनमें चार उपग्रह इसरो के भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र के हैं, जो देश के युवाओं के नवोन्मेष और जोश को प्रदर्शित करते हैं।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, पीएसएलवी-सी51 द्वारा ब्राजील के अमेजोनिया-1 के सफल प्रक्षेपण पर राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो को बधाई। यह अंतरिक्ष क्षेत्र में हमारे सहयोग के क्षेत्र में ऐतिहासिक क्षण है। मैं ब्राजील के वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं। उल्लेखनीय है कि आज भारत के पीएसएलवी सी-51 के जरिए ब्राजील के अमेजोनिया-1 और 18 अन्य उपग्रहों का श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से सफल प्रक्षेपण किया गया। यह इसरो का इस साल का पहला अभियान है।

पीएसएलवी-सी51, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के प्रथम प्रक्षेपण स्थल से पूर्वाह्न करीब 10 बजकर 24 मिनट पर रवाना हुआ और उसने सबसे पहले तथा करीब 17 मिनट बाद प्राथमिक पेलोड अमेजोनिया-1 को कक्षा में स्थापित किया। न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड, इसरो की वाणिज्यिक इकाई है। पीएसएलवी सी51ाअमेजोनिया-1 एनसिल का प्रथम समर्पित वाणिज्यिक मिशन है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...