back to top

मोदी ने स्वदेशी अर्जुन टैंक सेना का सौंपा

चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को स्वदेश निर्मित अर्जुन मुख्य युद्घक टैंक (एमके-1ए) को यहां सेना को सौंपा। मोदी ने इसे भारत की एकजुट भावना का एक उदाहरण बताया क्योंकि दक्षिण में निर्मित बख्तरबंद वाहन देश की उत्तरी सीमाओं की रक्षा करेंगे। मोदी ने यहां आयोजित एक समारोह में इस अत्याधुनिक टैंक की सलामी भी ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के यहां स्थित युद्धक वाहन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान द्वारा निर्मित इस अत्याधुनिक टैंक को देश में डिजाइन, विकसित और निर्मित किया गया है।

मोदी ने बाद में टैंक की एक प्रतिकृति सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे को सौंपा। उन्होंने कहा, आज मुझे अपनी सरहदों की रक्षा के लिए देश को एक और योद्घा को समर्पित करने पर गर्व हो रहा है। मुझे स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित अर्जुन एमके-1ए सौंपने पर गर्व है। उन्होंने कहा, यह स्वदेशी गोला-बारूद भी उपयोग करता है। तमिलनाडु पहले से ही भारत का अग्रणी ऑटो विनिर्माण केंद्र है। अब मैं तमिलनाडु को भारत के टैंक निर्माण केंद्र के रूप में विकसित होते देख रहा हूं।

मोदी ने कहा, तमिलनाडु में बने टैंक का इस्तेमाल हमारे देश को सुरक्षित रखने के लिए हमारी उत्तरी सीमा में किया जाएगा। यह भारत की एकजुट भावना- भारत एकता दर्शन को दर्शाता है। खबरों मुताबिक, यहां अवडी स्थित हेवी व्हीकल फैक्ट्री (एचवीएफ) को इन 118 टैंकों के विनिर्माण के लिए 8,500 करोड़ रुपए का ऑर्डर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि अर्जुन एमके-1 अल्फा युद्घ जीतने की क्षमता वाला विश्व का एक आधुनिक टैंक है।

इसमें 71 नई विशेषताओं को शामिल किया गया है और यह किसी भी इलाके में दिन और रात के समय लक्ष्य को सटीकता से भेद सकता है। उन्होंने कहा कि उत्पादन आर्डर से 200 से अधिक भारतीय कंपनियों और बड़ी संख्या में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रमों (एमएसएमई) के लिए रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में एक बड़ा मौका खुला है। साथ ही आठ हजार लोगों के लिए रोजगार के अवसर बनेंगे। यह टैंक केंद्र के आत्मनिर्भर भारत का अच्छा उदाहरण है। यह रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की एक अवधारणा है।

मोदी ने क्रांतिकारी तमिल कवि एवं स्वतंत्रता सेनानी महाकवि सुब्रमण्य भारती को उद्घृत करते हुए कहा कि उनके दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, भारत ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि देश के दो रक्षा गलियारों में से, तमिलनाडु में स्थित गलियारे ने पहले से ही 8,100 करोड़ रुपए से अधिक की निवेश प्रतिबद्घताएं प्राप्त की हैं। उन्होंने कहा, हम अपने सशस्त्र बलों को दुनिया की सबसे आधुनिक बलों में से एक बनाने के लिए काम करना जारी रखेंगे।

साथ ही रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर ध्यान पूरी गति से चलता रहेगा। उन्होंने बाद में एक ट्वीट में अर्जुन मुख्य युद्घक टैंक (एमके-1ए) का जिक्र करते हुए कहा, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की हमारी यात्रा में यह एक विशेष दिन था। अर्जुन एमके-1 ए के निर्माण में पंद्रह शैक्षणिक संस्थान, आठ प्रयोगशालाएं और कई एमएसएमई भी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...