back to top

कोरोना संकट के समय मनरेगा को व्यापक बनाया जाए : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार से आग्रह किया कि कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को व्यापक बनाया जाए और कुछ महीनों के लिए इसके बजट की सीमा खत्म की जाए।

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में जिस मनरेगा को कांग्रेस की विफलताओं का जीता-जागता स्मारक कहा था, वही आज संकट के समय देश के लिए मददगार बना है। उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से संवादददाताओं से बातचीत में सवाल किया, आखिर मोदी सरकार मनरेगा की सफलता की सच्चाई स्वीकार करने से कतराती क्यों है? सिंघवी के मुताबिक कोरोना संकट के बीच मई महीने में 2.19 करोड़ परिवारों ने मनरेगा के तहत काम मांगा है।

उन्होंने सरकार से आग्रह किया, मनरेगा कानून के तहत 100 दिनों के कार्य दिवस को अनिवार्य बनाया गया है। सरकार को हर हालत में इसके न्यूनतम कार्यदिवस की गारंटी सुनिश्चित करनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि मनरेगा कोरोना महामारी के समय लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराने का एक बड़ा माध्यम साबित हुआ है। ऐसे में जब तक कोरोना महामारी है, तब तक के लिए इस योजना से जुड़ी बजट की सीमा हटा दी जानी चाहिए और मांग के आधार पर आवंटन होना चाहिए।

सिंघवी ने कहा, मनरेगा के तहत काम के बारे में निर्णय ग्राम पंचायतें लें, सरकार यह सुनिश्चित करे। प्रदेश और देश की राजधानी से कोई फैसला थोपा नहीं जाए। इसके साथ ही कोरोना महामारी के समय मनरेगा के तहत कार्य दिवस को 200 दिन कर दिया जाए। काम करने की जगह कोरोना वायरस से सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए।

गौरतलब है कि सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए बजट में मनरेगा के तहत 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक के आवंटन की घोषणा की थी। कोरोना संकट के मद्देनजर कुछ हफ्ते पहले सरकार ने 40 हजार करोड़ रुपये के अतिरिक्त आवंटन की भी घोषणा की।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...