back to top

विधायक ने प्रियंका को लिखा पत्र, पंजाब और राजस्थान सरकारों पर मुख्तार अंसारी को बचाने का लगाया आरोप

लखनऊ। गाजीपुर के मोहम्मदाबाद से भाजपा विधायक अलका राय ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि राजस्थान और पंजाब में उनकी पार्टी की सरकारें गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी और उनके बेटे अब्बास अंसारी को राज्य अतिथि का दर्जा दे रही है।

अलका राय पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी हैं, जिनकी 2005 में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मुख्तार अंसारी उनके (अलका राय के) पति की हत्या के मामले में आरोपी थे, लेकिन बाद में उन्हें इस मामले में बरी कर दिया गया था। वर्तमान में मऊ (उप्र) से बहुजन समाज पार्टी के विधायक अंसारी फिरौती के एक मामले में पंजाब की एक जेल में कैद हैं। उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

भाजपा विधायक ने प्रियंका को 30 जनवरी को लिखे पत्र में आरोप लगाते हुए कहा है, आपसे मुझे शोक के साथ कहना पड़ रहा है कि पंजाब और राजस्थान में आपकी (कांग्रेस की) सरकारों ने मेरे पति के हत्यारे मुख्तार अंसारी और उनके बेटे अब्बास अंसारी को राज्य अतिथि का दर्जा दे रखा है, जिसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित है। भाजपा विधायक ने यह पत्र मंगलवार को मीडिया से साझा किया। पत्र में कुछ तस्वीरों का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया है, इससे स्पष्ट है कि अब्बास की शादी सरकारी संरक्षण में राजस्थान सरकार ने धूमधाम से कराई।

उन्होंने कहा, ये तस्वीरें देख कर मुझे और मेरे परिवार को कष्ट हुआ। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अंसारी को राज्य में वापस लाने के लिए 32 बार वाहन भेजे हैं, लेकिन पंजाब सरकार अंसारी को बचाने में लगी है। राय ने पत्र में कहा है, मुझे उम्मीद थी की एक महिला होने के नाते आप मेरे दर्द को समझेंगी…।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...