back to top

योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले विधायक पर मुकदमा दर्ज

नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखने के मामले में दिल्ली के आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक राघव चड्ढा के खिलाफ थाना सेक्टर-20 में एक अधिवक्ता ने आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) संकल्प शर्मा ने बताया कि अधिवक्ता प्रशांत उमराव ने थाना सेक्टर-20 में रिपोर्ट दर्ज कराई है, कि आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाला है। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता की शिकायत पर थाना सेक्टर-20 में आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर दिल्ली से उत्तर प्रदेश जा रहे लोगों को लेकर आप विधायक ने यूपी के सीएम पर आपत्तिजनक ट्वीट किया था। आरोप है कि पोस्ट में राघव ने लिखा था कि दिल्ली से यूपी जाने वाले लोगों को यूपी के मुख्यमंत्री दौड़ा-दौड़ा कर पिटवा रहे हैं। यूपी के सीएम कह रहे हैं कि तुम दिल्ली क्यों गए थे।

शर्मा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, आप के सूत्रों का कहना है कि विधायक ने ट्विटर से अपना पोस्ट हटा दिया है। उनके अनुसार दबाव बनाने के लिए विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...