back to top

महिला टी20 चैलेंज में मिताली, मंधाना और हरमनप्रीत संभालेंगी टीमों की कमान

नई दिल्ली। भारत की सीमित ओवरों की कप्तान मिताली राज और हरमनप्रीत कौर और दोनों प्रारूपों में उनकी उप कप्तान स्मृति मंधाना संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में चार से नौ नवंबर के बीच होने वाले महिला टी20 चैलेंज क्रिकेट प्रतियोगिता में क्रमश: वेलोसिटी, सुपरनोवाज और ट्रेलब्लेजर्स की कमान संभालेंगी।

इन तीनों खिलाड़ियों ने पिछले साल भी टीमों की अगुवाई की थी और इस बार भी उन्हें कमान सौंपा जाना तय था। इस बार टूर्नामेंट में थाईलैंड की एक खिलाड़ी नथाकन चैथम भी खेलती हुई दिखेंगी। उन्होंने महिला टी20 विश्व कप में अपने देश की तरफ से पहला अर्धशतक जड़कर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। उन्हें पहली बार इस प्रतियोगिता के लिए चुना गया है।

महिला टी20 चैलेंज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ के दौरान खेला जाता है। इसका उद्घाटन मैच चार नवंबर को पिछले साल फाइनल में पहुंचने वाले सुपरनोवाज और वेलोसिटी के बीच खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की विज्ञप्ति में सचिव जय शाह के हवाले से कहा गया है, भारतीय महिला क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के अलावा इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की कुछ प्रमुख खिलाड़ी भी चार मैचों के इस टूर्नामेंट में भाग लेंगी। प्रत्एक टीम में चार विदेशी खिलाड़ी रखी गई हैं।

कोविड-19 महामारी के कारण एक समय टूर्नामेंट के आयोजन पर सवालिया निशान लग गया था क्योंकि दस दिन पहले तक चयनसमिति तक नहीं थी। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली हालांकि टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर आश्वस्त थे और नीतू डेविड की अगुवाई में चयनसमिति गठित होने के बाद इसका रास्ता साफ हो गया। अन्य मसला टूर्नामेंट की तिथियों का महिला बिग बैश लीग से टकरवा का था जो इस महीने के आखिर में शुरू हो रहा है। इस कारण आस्ट्रेलिया की कोई भी खिलाड़ी तथा इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की प्रमुख स्टार महिला चैलेंज में नहीं खेल पाएंगी।

बीसीसीआई के इस कार्यक्रम पर आस्ट्रेलिया की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली ने अपनी नाखुशी खुलकर जाहिर की थी। टूर्नामेंट में कुल चार मैच होंगे और फाइनल नौ नवंबर को होगा। इसमें भारत की चोटी की खिलाडय़िों के अलावा विदेशों की कुछ शीर्ष खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगी। इनमें वेस्टइंडीज की डींड्रा डोटिन, इंग्लैंड की डेनियली वाइट और सोफी एक्लेस्टोन भी शामिल हैं।

श्रीलंका से चमारी अटापट्टू, शशिकला श्रीवर्धने, दक्षिण अफ्रीका से अयाबोंगा खाका और सुन लुस, न्यूजीलैंड से लीग कास्पेरेक, बांग्लादेश से जहांआरा आलम, सलमा खातून तथा वेस्टइंडीज की शकीरा सेलमान इसमें भाग लेंगी। भारतीय खिलाडय़िों को तीन टीमों की इस प्रतियोगिता के लिए मुंबई में इकट्ठा होने के लिए कहा गया है। खिलाड़ी एक सप्ताह से अधिक समय तक पृथकवास पर रहेंगी और इस दौरान उनका कई बार परीक्षण किया जाएगा।

खिलाड़ी 22 अक्टूबर को यूएई रवाना हो सकती हैं जहां उन्हें आईपीएल टीमों की तरह छह दिन तक पृथकवास पर रहना होगा। इसके बाद वे जैव सुरक्षित वातावरण में प्रवेश करेंगी। टूर्नामेंट आईपीएल के तीन स्थानों में से किस स्थान पर खेला जाएगा यह अभी तय नहीं हुआ है लेकिन पूरी संभावना है कि इसका आयोजन शारजाह में किया जाएगा जहां का मैदान दुबई और अबुधाबी की तुलना में अपेक्षाकृत छोटा है।

टीमें इस प्रकार हैं :

सुपरनोवाज : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स (उप कप्तान), चमारी अट्टापट्टू, प्रिया पुनिया, अनुजा पाटिल, राधा यादव, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), शशिकला श्रीवर्धने, पूनम यादव, शकीरा सेल्मन, अरुंधती रेड्डी, पूजा कुमारी, पूजा कुमारी। अयाबोंगा खाका, मुस्कान मलिक।

ट्रेलब्लेज़र्स : स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), पूनम राउत, ऋचा घोष, डी. हेमलता, नुज़हत परवीन (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, हरलीन देओल, झूलन गोस्वामी, सिमरन दिल बहादुर, सलमा खातून, सोफी एक्लेस्टोन, नथाकन चैथम, डींड्रा डॉटिन, काशवी गौतम।

वेलोसिटी : मिताली राज (कप्तान), वेदा कृष्णमूर्ति (उप कप्तान), शैफाली वर्मा, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), एकता बिष्ट, मानसी जोशी, शिखा पांडे, देविका वैद्य, सुश्री दिब्यादर्शिनी, मनाली दक्षिणी, लेघ कास्पेरेक, डेनियल वाइट, सुन लुस, जहाँआरा आलम, एम अनघा।

मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजकर 30 मिनट से शुरू होंगे।

कार्यक्रम इस प्रकार है:

04/11/2020 – सुपरनोवाज बनाम वेलोसिटी
05/11/2020 – वेलोसिटी बनाम ट्रेलब्लेज़र्स
07/11/2020 – ट्रेलब्लेज़र्स बनाम सुपरनोवाज
09/11/2020 – फाइनल

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...