back to top

नाबालिग लड़की से कई बार दुष्कर्म, अस्पताल जाने पर हुआ मामले का खुलासा, केस दर्ज

ठाणे। नवी मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की के साथ कई बार रेप करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लड़की के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) एवं अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब लड़की नवी मुंबई के कौपर खैराने में अपने भाई से मिलने आई थी। वह एक अस्पताल गई थी जहां पता चला कि वह 34 सप्ताह की गर्भवती है।

उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार, नाबालिग उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के एक गांव की रहनेवाली है और एक व्यक्ति ने अप्रैल से पहले कथित तौर पर उसके साथ कई बार बलात्कार किया था। अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई पुलिस ने मामले को आगे की जांच के लिए सिद्धार्थनगर पुलिस के पास भेजा है।

यह खबर पढ़े- World Cup 2023 : लखनऊ पहुंची दक्षिण अफ्रीका की टीम, 12 को अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत

RELATED ARTICLES

गैर-आवश्यक आयात पर रोक, विदेशी मुद्रा बचाने के लिए सोना-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत

नयी दिल्ली।सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ रहे दबाव के बीच गैर-आवश्यक आयात पर रोक लगाने के लिए...

पीएसी वाहिनी परिसर में फंदे से लटका मिला महिला सिपाही का शव, सुसाइड नोट बरामद

बाराबंकी। बाराबंकी जिले में मसौली स्थित पीएसी वाहिनी परिसर में एक महिला सिपाही का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका...

दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार

नयी दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री के पास से...

प्रेम प्रसंग के चलते साली की गोली मारकर हत्या करने के बाद जीजा ने की खुदकुशी

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में ससुराल आए एक व्यक्ति ने बुधवार की सुबह अपनी साली की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने...

लखनऊ पहुंचीं अपर्णा यादव, आवास के लिए रवाना

लखनऊ। अपर्णा यादव असम से लखनऊ पहुंच चुकी हैं और एयरपोर्ट से सीधे अपने आवास के लिए रवाना हो गईं। उनके पति प्रतीक यादव...

सीबीएसई के 12वीं के नतीजे घोषित: 88 प्रतिशत से अधिक लड़कियां और 82 प्रतिशत लड़के हुए पास

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना...