back to top

नाबालिग लड़की की रहस्यमय परिस्थितियों में जल कर मौत, आठ के खिलाफ मामला दर्ज

अमेठी जिले के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 16 वर्षीय एक लड़की की उसके घर में रहस्यमय परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक के पिता ने इस घटना के लिए आठ लोगों को आरोपित किया है, जिनसे उनकी पुरानी दुश्मनी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

उक्त शिकायत में पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी घर पर अकेली थी तभी आरोपी घर में घुस आये और उसे जलाकर मार डाला। पुलिस अधीक्षक (एसपी) इलामारन जी. ने बताया, शिकायत के आधार पर हमने आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या (भादंस 302) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मामले के एक आरोपी की मृतक के पिता के साथ कुछ पुरानी दुश्मनी थी।

परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों के दर्ज बयानों के आधार पर, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि नाबालिग ने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के समय आरोपी कहां थे, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

महज 25 प्रतिशत भुगतान पर मिलेगा प्रधानमंत्री आवास का कब्जा: एलडीए

बसंतकुंज योजना के 1822 नये आवंटियों के लिए होगा सुनहरा अवसर, प्राधिकरण भवन में 03 दिन कैम्प लगाकर आवंटियों से किये जाएंगे अनुबंध लखनऊ। एलडीए...

पूर्वांचल को मिली बड़ी रेल सौगात, 19 जून से शुरू होंगी नई ट्रेन सेवाएं

मऊ-दिल्ली रेल संपर्क होगा मजबूत, दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू और नई सुपरफास्ट ट्रेन का भी मिलेगा लाभ लखनऊ। पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।...

5.87 लाख ग्रामीण परिवारों को मिला आशियाना, 99 फीसदी लाभार्थियों ने माना जीवन स्तर में हुआ सुधार

लखनऊ। प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्रदेश के आवासहीन एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी है। योजना के...

भारत का रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा

नयी दिल्ली। भारत का वार्षिक रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। रक्षा मंत्रालय ने...

महज 25 प्रतिशत भुगतान पर मिलेगा प्रधानमंत्री आवास का कब्जा: एलडीए

बसंतकुंज योजना के 1822 नये आवंटियों के लिए होगा सुनहरा अवसर, प्राधिकरण भवन में 03 दिन कैम्प लगाकर आवंटियों से किये जाएंगे अनुबंध लखनऊ। एलडीए...

पूर्वांचल को मिली बड़ी रेल सौगात, 19 जून से शुरू होंगी नई ट्रेन सेवाएं

मऊ-दिल्ली रेल संपर्क होगा मजबूत, दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू और नई सुपरफास्ट ट्रेन का भी मिलेगा लाभ लखनऊ। पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।...

पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग ने शासन को भेजी सिफारिश…शिक्षक भर्ती 2018 में ओबीसी को मिले 5 प्रतिशत अंकों की छूट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ स्थित इंदिरा भवन में आयोग की मासिक...

5.87 लाख ग्रामीण परिवारों को मिला आशियाना, 99 फीसदी लाभार्थियों ने माना जीवन स्तर में हुआ सुधार

लखनऊ। प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्रदेश के आवासहीन एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी है। योजना के...

लर्निंग गैप खत्म करने को प्रदेश में कैच-अप शिक्षण अभियान शुरू

अगस्त 2026 से जनवरी 2027 तक विद्यालयों में प्रतिदिन 20 से 30 मिनट का विशेष कैच-अप शिक्षण सत्र आयोजित होगा। लखनऊ। प्रदेश सरकार शिक्षा...