back to top

खेल मंत्रालय लगभग 1500 प्रशिक्षकों की भर्ती करेगा : रिजिजू

नई दिल्ली। खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने मौजूदा खाली पदों को भरने और देश के खिलाड़ियों के लिए पूरा सहयोग सुनिश्चित करने के लिए लगभग 1500 प्रशिक्षकों की भर्ती करने का फैसला किया है।

रिजिजू ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के कार्यक्रम से इतर कहा, प्रशिक्षकों के लगभग 1500 पद रिक्त हैं जिनको हम तकनीकी कारणों से नहीं भर पाए थे। इसलिए हमने आगामी दिनों में इन पदों को भरने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, हम आठ साल की अविध तक इंतजार नहीं करना चाह रहे हैं और सहायक प्रशिक्षकों को कुछ साल के बाद उनके सेवा रिकार्ड के आधार पर पदोन्नत करेंगे, ताकि कोचों की कोई कमी न हो।

रिजिजू ने कहा, हम प्रतिष्ठित विदेशी प्रशिक्षकों को उनके वेतन पर गौर किए बिना काम पर रख रहे हैं। भारतीय खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। भारत में कुछ बहुत अच्छे प्रशिक्षक और कोच हैं और हम उन्हें भी काम पर रख रहे हैं। इस सप्ताह समाप्त हुए खेलो इंडिया युवा खेलों के बारे में खेल मंत्री ने कहा, मैं बहुत खुश हूं कि खेलो इंडिया खेलों अंडर-21 के दौरान कई राष्ट्रीय रिकार्ड टूटे। इनमें से कुछ खिलाड़ी ओलंपिक और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...