back to top

रियल कश्मीर के खिलाफ मिनर्वा पंजाब का मैच दोबारा होगा: एआईएफएफ

नई दिल्ली। सुरक्षा कारणों से रियल कश्मीर के खिलाफ श्रीनगर में होने वाले आईलीग मुकाबले से हटे गत चैंपियन मिनर्वा पंजाब एफसी को पदार्पण कर रही इस टीम के खिलाफ दोबारा मैच खेलने का मौका मिलेगा।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने यह फैसला किया है। यह मैच शुरुआत में 18 फरवरी को होना था लेकिन मिनर्वा ने श्रीनगर जाने से इनकार कर दिया जिसके कारण यह मैच नहीं हो पाया। मिनर्वा ने कहा कि उनके विदेशी खिलाडय़िों को उनके दूतावासों ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद श्रीनगर नहीं जाने की सलाह दी है। पता चला है कि यह मैच 12 मार्च को दिल्ली में हो सकता है। मिनर्वा ने कहा था कि आतंकी हमले में 40 से अधिक सीआरपीएफ जवानों के मारे जाने के बाद एआईएफएफ सुरक्षा पर लिखित आश्वासन नहीं दे पाया था जिसकी मांग क्लब ने की थी।

दूसरी तरफ रियल कश्मीर ने कहा

दूसरी तरफ रियल कश्मीर ने कहा कि मैच के दिन श्रीनगर में स्थिति सुरक्षित और नियंत्रण में थी और पूरी सुरक्षा थी जिसमें बुलेट प्रूफ एस्कोर्ट गाडय़िों के साथ टीम बस हवाई अड्डे पर इंतजार कर रही थी। आईलीग समिति ने हालांकि इस मामले को एआईएफएफ की आपात समिति के पास भेजते हुए कहा कि लिखित में ऐसा कुछ नहीं था जो यह दर्शा सके कि उन्होंने (रियल कश्मीर और एआईएफएफ) खिलाडय़िों और मैच अधिकारियों की सुरक्षा का कोई आश्वासन दिया है जिसका आग्रह मिनर्वा ने किया था। एआईएफएफ की आपात समिति में अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, पांच उपाध्यक्ष और महासचिव शामिल थे। इन्होंने फैसला किया कि मैच छह मार्च के बाद ऐसे समय और स्थल पर हो जो एआईएफएफ और प्रस्पर्धी टीमों के लिए व्यावहारिक हो।

आईलीग के सीईओ सुनंदो धर ने कहा

आईलीग के सीईओ सुनंदो धर ने कहा, एआईएफएफ की आपात समिति ने सोमवार को फैसला किया कि रियल कश्मीर और मिनर्वा पंजाब के बीच दोबारा मैच होगा लेकिन तारीख और स्थल पर अभी फैसला नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, हमने रियल कश्मीर (मेजबान टीम होने के कारण) को इसकी जानकारी दे दी है और उनके जवाब बाद हम फैसला (आयोजन स्थल और तारीख पर) करेंगे। योजना है कि सुपर कप के शुरुआती दौर (15 मार्च) से पहले यह मैच कराया जाए। अभी मैं तारीख और स्थल के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता। यह पूछने पर कि क्या अब भी मैच का आयोजन श्रीनगर में होने की संभावना है, धर ने कहा, रियल कश्मीर के जवाब का इंतजार कीजिए कि वे क्या चाहते हैं। दोनों ही क्लब पहले ही खिताब की दौड़ से बाहर हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...