back to top

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी घाट पर गंगा में दुग्ध अर्पण किया गया

वाराणसी। प्रधानमंत्री मोदी का 75वां जन्मदिन बुधवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया और इस अवसर पर उनकी दीर्घायु की कामना के साथ गंगा में दुग्ध अर्पण किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी के लोकसभा क्षेत्र में कई जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की गईं।

शहर दक्षिण के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने अन्नपूर्णा ज्षिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम और शास्त्रार्थ महाविद्यालय के 108 युवा वैदिक विद्वानों के साथ ऐतिहासिक दशाश्वमेध घाट पर प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु और राष्ट्र की समृद्धि के लिए वैदिक मंत्रों का जाप करते हुए दुग्ध अपर्ण किया। सुबह नौ बजे से अस्पतालों, अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में फल वितरित किए गए, जबकि शाम पांच बजकर 45 मिनट पर नमो घाट पर विशेष गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके सम्मान में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दशाश्वमेध घाट पर अनुष्ठान करते हुए युवा पुरुष।

वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी ने बताया कि नगर निगम बुधवार को 111 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेगा जिसमें सभी आठ क्षेत्रों और पांच विधानसभा क्षेत्रों में 63.76 करोड़ रुपये की लागत से 65.68 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण, मरम्मत और जल निकासी कार्य शामिल हैं। नगर निगम ने 75 कुओं की सफाई और जीर्णाेद्धार, पांडेयपुर पुल के नीचे 30 बिस्तरा आश्रयगृह के निर्माण, कुत्तों के लिए आश्रय स्थल, कुत्तों के पंजीकरण और पशु पकड़ने वाले वाहनों की शुरूआत जैसी पहलों की भी घोषणा की। इस खास मौके पर 75 किलो का केक काटकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन का उत्सव मनाया जाएगा।

मोदी के बेहतर स्वास्थ्य, राष्ट्रीय एकता और प्रधानमंत्री के रूप में उनके लंबे कार्यकाल के लिए प्रार्थना करते हुए संतों ने बाबा काशी विश्वनाथ का।,100 कमल के फूलों से सहस्त्रार्चन और उसके बाद महारुद्राभिषेक जैसे धार्मिक अनुष्ठान किए। भाजपा के पदाधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर आईएमए ब्लड बैंक, मंडलीय अस्पताल और ईएसआईसी अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे है।

जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद मोदी भारत के तीसरे सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री हैं और निर्बाध कार्यकाल के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। मोदी 2014 से वाराणसी लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तथा घाट पुनर्विकास जैसी प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की निगरानी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...