back to top

सात से शुरू होंगी मेट्रो सेवाएं

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि देशभर में सात सितंबर से चरणबद्ध तरीके से मेट्रो सेवाएं फिर शुरू हो जाएंगी। इस दौरान लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिये दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने जैसे नियमों का पालन करना होगा।

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री पुरी ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 12 सितंबर से मेट्रो का सामान्य संचालन शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 निरुद्ध क्षेत्रों में स्थित मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। मंत्रालय के अनुसार जिन स्टेशनों पर लोग शारीरिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन करते नहीं पाए गए, वहां ट्रेनें नहीं रुकेंगी।

पुरी ने कहा कि मेट्रो में यात्रा करते समय मास्क पहनना अनिवार्य होगा। यात्री स्टेशनों पर भी मास्क खरीद सकते हैं। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये मार्च के अंत में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू होने के बाद से मेट्रो सेवाएं बंद हैं। दिल्ली में 22 मार्च से मेट्रो सेवाएं निलंबित हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) प्रमुख मंगू सिंह ने कहा कि समयपुर बादली से हुड्डा सिटी सेंटर के बीच चलने वाली येलो लाइन मेट्रो सात सितंबर से शुरू हो जाएगी जबकि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मेट्रो सेवाएं 12 सितंबर से शुरू होंगी।

उन्होंने कहा कि पहले चरण में दिल्ली मेट्रो सेवाएं दो पालियों सुबह 7 से 11 तक और दोपहर बाद 4 बजे से रात 8 बजे तक संचालित होंगी। दूसरे चरण में ट्रेनें सुबह 7 बजे से दोपहर। बजे के बीच और शाम चार बजे से रात 10 बजे के बीच उपलब्ध रहेंगी। 12 सितंबर से सामान्य संचालन शुरू हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...