back to top

महबूबा की बेटी इल्तिजा की याचिका पर जम्मू कश्मीर प्रशासन से जवाब तलब

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की लोक सुरक्षा कानून के तहत नजरबंदी को चुनौती देने वाली उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती की याचिका पर मंगलवार को कहा कि यह हमेशा के लिए चलती रह सकती और इसका कोई न कोई रास्ता खोजना चाहिए। न्यायालय ने इसके साथ ही इल्तिजा की याचिका पर जम्मू कश्मीर प्रशासन से जवाब मांगा है।

न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति ऋषिकेष रॉय की पीठ ने जम्मू कश्मीर प्रशासन को इस याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए 15 दिन का समय दिया और जानना चाहा कि इस विशिष्ट कानून के तहत किसी व्यक्ति को कितने समय तक नजरबंद रखा जा सकता है और क्या प्राधिकारियों की योजना पीडीपी की नेता को अभी और नजरबंद रखने की योजना है।

पार्टी की बैठकों में शामिल होने की अनुमति के मुद्दे पर शीर्ष अदालत ने कहा कि पीडीपी की मुखिया को यह अनुरोध संबंधित प्राधिकारियों से करना चाहिए। इस याचिका पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सुनवाई के दौरान पीठ ने इल्तिजा की ओर से अधिवक्ता नित्या रामकृष्णन के इस कथन का संज्ञान लिया कि नजरबंद नेता की पुत्री और दूसरे रिश्तेदारों को उनसे मुलाकात करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जेल में बंद लोगों को भी अपने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की इजाजत होती है। पीठ ने कहा कि मुलाकात और बैठकों के लिए संबंधित प्राधिकारियों से अनुरोध करना चाहिए। इससे पहले, सुनवाई शुरू होते ही पीठ ने कहा कि वह मुद्दों के बारे में जानना चाहती है। कानून के तहत किसी व्यक्ति को अधिकतम कितने समय तक नजरबंद रखा जा सकता है और पीठ ने प्राधिकारियों से जानना चाहा कि उन्हें कब तक रखा जा सकता है।

पीठ ने इस याचिका को 15 अक्टूबर के लिए सूचीबद्ध करते हुए कहा, कोई रास्ता निकाला जाए। नजरबंदी सदैव के लिए नहीं हो सकती है। इस दौरान प्रशासन इल्तिजा की संशोधित याचिका पर अपना जवाब दाखिल करेगा। पीठ ने प्रशासन के पहले के जवाब का जिक्र करते हुए कहा कि वह इसका अवलोकन करेगी और देखेगी कि इसमें क्या किया जाना चाहिए।

महबूता मुफ्ती को जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने संबंधी संविधान के अनुच्छेद 370 के अनेक प्रावधान समाप्त करने और इस राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेशों में विभक्त करने के पिछले साल पांच अगस्त के सरकार के फैसले से पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। इल्तिजा मुफ्ती ने पिछले सप्ताह एक आवेदन दायर कर पहले से ही लंबित अपनी याचिका में संशोधन करने का अनुरोध न्यायालय से किया था। वह इसे बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका बनाना चाहती है।

उन्होंने कहा था कि इस नजरबंदी को चुनौती देने के आधारों में संशोधन करके 26 फरवरी के आदेश की पुष्टि करने और इसके बाद पांच मई तथा 31 जुलाई को नजरबंदी की अवधि बढ़ाने के आदेशों को चुनौती देना चाहती हैं। इल्तिजा ने अपनी याचिका में कई आधारों पर महबूबा की नजरबंदी को चुनौती दे रखी है।

इसमें कहा गया है कि नजरबंदी के लिए दस्तावेज तैयार करते समय पूरी तरह से ध्यान नहीं दिया गया और यह लोक सुरक्षा कानून की धारा 8(3)(बी) का उल्लंघन करता है। इल्तिजा ने अपने आवेदन में याचिका में संशोधन की अनुमति मांगते हुए इसे बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका मानने तथा केन्द्र और जम्मू कश्मीर सरकार को महबूबा को न्यायालय में पेश करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...