back to top

नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी की स्थाई समिति की बैठक दो और दिनों के लिए टली

काठमांडू। नेपाल की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने अपनी शक्तिशाली स्थाई समिति की अहम बैठक रविवार को एक बार फिर टाल दी। यह बैठक ऐसे समय में स्थगित हुई है जब शीर्ष नेताओं ने प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के बीच सत्ता में साझीदारी पर बातचीत के प्रयास तेज कर दिए हैं।

नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार स्थाई समिति की बैठक रविवार को दोपहर तीन बजे होनी थी लेकिन इसे मंगलवार को सुबह 11 बजे तक के लिए टाल दिया गया है। यह सातवीं बार है जब सत्तारूढ़ पार्टी ने अपनी स्थाई समिति की बैठक टाल दी है। स्थाई समिति के सदस्य गणेश शाह ने बताया कि रविवार सुबह हुई एक अनौपचारिक बैठक के दौरान पार्टी के शीर्ष नेताओं ने मतभेदों को दूर करने की कवायद में दो दिनों के लिए बैठक टालने का फैसला किया।

45 सदस्ईय शक्तिशाली स्थाई समिति की बैठक सबसे पहले 24 जून को बुलाई गई थी जब प्रधानमंत्री ओली ने आरोप लगाया था कि पार्टी के कुछ नेता तीन भारतीय क्षेत्रों को नए राजनीतिक नक्शे में शामिल करने के बाद उन्हें सत्ता से बाहर करने के लिए दक्षिणी पड़ोसी के साथ मिल गए हैं। प्रचंड के नेतृत्व वाले गुट ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे इस्तीफा मांग रहे हैं न कि भारत मांग रहा है।

उन्होंने ओली को अपने आरोप के समर्थन में सबूत दिखाने के लिए कहा। पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड समेत एनसीपी के शीर्ष नेताओं ने प्रधानमंत्री ओली के इस्तीफे की मांग की है। उनका कहना है कि ओली की हालिया भारत विरोधी टिप्पणी न तो राजनीतिक रूप से सही थी और न ही राजनयिक रूप से उचित थी। सूत्रों ने बताया कि ओली और प्रचंड ने अपने बीच मतभेदों को दूर करने के लिए हाल के हफ्तों में कम से कम आठ बैठकें की।

लेकिन प्रधानमंत्री द्वारा एक व्यक्ति एक पद की शर्त मंजूर न करने के कारण बैठकों का कोई नतीजा नहीं निकल सका। शाह ने बताया कि पार्टी ने अपनी 441 सदस्ईय केंद्रीय कार्यकारिणी समिति (सीडब्ल्यूसी) की अहम बैठक बुलाने का भी फैसला किया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के भाग्य का फैसला अब सीडब्ल्यूसी की बैठक में होगा, जो अगले हफ्ते हो सकती है। उन्होंने बताया कि सीडब्ल्यूसी को पार्टी में एक व्यक्ति, एक पद की औपचारिक मांग पर फैसला लेने का अधिकार है, जैसा कि प्रचंड के नेतृत्व वाला बागी गुट मांग कर रहा है।

रविवार की स्थाई समिति की बैठक में सीडब्ल्यूसी की बैठक की तारीख तय होने की संभावना थी। सूत्रों ने बताया कि शनिवार को 68 वर्षीय ओली मुद्दे को हल करने के लिए पार्टी का समय से पहले आम सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। सीपीएन के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रचंड के नेतृत्व वाले धड़े के ओली पर इस्तीफे का दबाव बढ़ाने के लिए केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलाने की मांग के साथ ही प्रधानमंत्री ने नवंबर में आम सम्मेलन आयोजित कराने का प्रस्ताव रखा है।

पार्टी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चूंकि ओली के पास स्थाई समिति और सीडब्ल्यूसी दोनों में बहुमत नहीं है तो वह बैठकों को टालने की कोशिश कर रहे हैं। सीपीएन नेता ने बताया कि ओली ने अपने कार्यकाल की अवधि बढ़ाने के लिए ही जल्दी आम सम्मेलन बुलाने का विचार रखा है। रविवार सुबह प्रचंड के आवास पर हुई अनौपचारिक बैठक में वरिष्ठ नेता माधव नेपाल, झालानाथ खनाल और बामदेव गौतम ने आम सम्मेलन बुलाने से इनकार करते हुए कहा कि राष्ट्रीय संकट के इस दौर में यह संभव नहीं है।

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के दो धड़ों के बीच मतभेद उस समय बढ़ गए जब प्रधानमंत्री ने एकतरफा फैसला करते हुए संसद के बजट सत्र का समय से पहले ही सत्रावसान करने का फैसला किया। सत्ता में हिस्सेदारी के मुद्दे पर एनसीपी के एक धड़े का नेतृत्व ओली और दूसरे धड़े का नेतृत्व पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रचंड कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...