back to top

आगरा, कानपुर सहित 6 जिलों के मेडिकल कॉलेजों में इलाज पर हो विशेष ध्यान : योगी

लखनऊ। आगरा, मेरठ, कानपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद तथा फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों और उससे होने वाली मौतों के मद्देनज़र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को इन जिलों के मेडिकल काॅलेजों की उपचार व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ जंग में हर स्तर पर सतर्कता और सक्रियता आवश्ययक है।

कोरोना के प्रसार को रोकने तथा संक्रमित लोगों की संख्या को कम से कम रखने में बेहतर समन्वय का विशेष महत्व है। कोरोना से होने वाली मृत्यु की दर को हर हालत में कम रखना है। एक अन्य महत्त्वपूर्ण निर्देश में उन्होंने ने अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त से कहा कि प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए वे निवेशकों से लगातार संवाद बनाए रखें।

मुख्यमंत्री ने लोक भवन में टीम-11 के साथ बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए है कि राशन का सुचारु वितरण कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी दशा में घटतौली या अन्य कोई अनियमितता न हो पाए। इस सम्बन्ध में तकनीक आधारित एक कार्य योजना तैयार करते हुए एक हफ्ते में इसे लागू कर दिया जाए। उन्होंने अभियान चलाकर नए आवेदकों के राशन कार्ड बनाकर उन्हें भी अनाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

योगी ने नए राशन कार्ड धारकों को तत्काल राशन उपलब्ध कराए जाने पर संतोष व्यक्त किया है। बता दें कि है कि पहले नए राशन कार्ड बनने पर ऐसे परिवारों को लगभग दो महीने बाद अनाज उपलब्ध हो पाता था। उन्होंने सभी जरूरतमंदों को खाद्यान्न उपलब्ध कराते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में कोई भूखा न रहे।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पुलिस पेट्रोलिंग लगातार जारी रखा जाए। हाई-वे, बाजारों तथा पार्कों में सघन पेट्रोलिंग की जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन कराते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी भीड़ इकठ्ठा न होने पाए। उन्होंने कन्टेनमेन्ट जोन में डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था को सुचारु ढंग से चलाने के निर्देश भी दिए।

योगी ने कहा कि क्वारंटीन सेन्टर और कम्युनिटी किचन में स्वच्छता एवं सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए जाए। कम्युनिटी किचन के माध्यम से जरूरतमंदों को गुणवत्तापूर्ण और भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों के सहयोग के लिए शासन द्वारा नामित विशेष सचिव स्तर अधिकारियों को क्वारंटीन सेन्टर तथा कम्युनिटी किचन का नियमित निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...