back to top

नई दुनिया में स्थानीय महामारी विज्ञान के अनुसार उपाय करने चाहिए : डब्ल्यूएचओ

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व एशिया में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए डब्ल्यूएचओ ने शुक्रवार को इस क्षेत्र के देशों को स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के लिए स्थानीय महामारी विज्ञान का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करने और पुख्ता सूचना पर आधारित कार्वाई करने को कहा है। पूर्वी एशिया में संक्रमण के 122,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 4,000 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोविड-19 के 81,970 मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,649 पहुंच गई है। डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र के देशों में संचरण के विभिन्न परिदृश्य दिख रहे हैं और मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हर संचरण परिदृश्य में तेजी से पता लगाने, जांच, पृथकवास, देखभाल और संपर्कों की पहचान करना जैसे मुख्य सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय हैं। सिंह ने आगे बढ़ते हुए कहा हमें इन उपायों की क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के स्थानीय महामारी विज्ञान पर ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि हॉट-स्पॉट यानी संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों की पहचान हो सके और व्यवस्था को देखते हुए पृथकवास, जांच, संपर्कों की पहचान और उपचार जैसे कदम उठाए जा सकें। डब्ल्यूएचओ क्षेत्रीय निदेशक ने कहा, इस क्षेत्र के देशों को सार्वजनिक स्वास्थ्य और सामाजिक उपायों को प्रभावी बनाते हुए साक्ष्य-सूचित कार्रवाई करना चाहिए और खतरे का सावधानीपूर्वक आकलन करना जारी रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सभी प्रयास किए जाने चाहिए जिसके लिए एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए। क्षेत्रीय निदेशक ने आगामी 73 वें विश्व स्वास्थ्य सत्र के लिए 11 सदस्य देशों के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ एक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...