back to top

श्रीराम मंदिर चढ़ावे विवाद पर आया मायावती का बयान,बोलीं- दोषी न बख्शे जाएं

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी, गबन और हेराफेरी की खबरों को अति-गंभीर व चिंतनीय बताया है। उन्होंने कहा कि इस मामले के दोषी लोग क़तई भी बख़्शे नहीं जाने चाहिये, लेकिन इस मामले का राजनीतिकरण करना भी ठीक नहीं।

बसपा प्रमुख मायावती ने आज अपने आधिकारिक एक्स खाते पर एक पोस्ट में कहा, अयोध्या में श्रीराम मंदिर से चढ़ावे की हुई चोरी, ग़बन व हेराफेरी आदि की मीडिया में आए दिन क़िस्म-क़िस्म की आ रही ख़बरें अति-गंभीर व चिंतनीय हैं।

उन्होंने पोस्ट में कहा, ऐसे लोग क़तई भी बख़्शे नहीं जाने चाहिये, लेकिन इस मामले का राजनीतिकरण करना भी ठीक नहीं है।इसके साथ ही उन्होंने यह अपेक्षा भी की कि “अब यहां मंदिर में श्रद्धा के चढ़ावे आदि में आगे कोई भी शिकायत ना आये।

उन्होंने पोस्ट में सुझाव दिया कि इसके लिए देश के दूसरे विख्यात व प्रसिद्ध मंदिरों में चढ़ावे आदि के हिसाब-किताब के लिए जो व्यवस्था है, यहां अयोध्या में भी उसका अनुसरण करके इस प्रकरण को जल्दी ही सुलझाना चाहिये। यही उचित होगा।

मायावती ने यह भी कहा,इतना ही नहीं, बल्कि देश में राजनीति का अपराधीकरण व अपराध का राजनीतिकरण तथा धर्म का राजनीतिकरण एवं राजनीति का अंध धर्मीकरण ना किया जाये तो यह सही व संवैधानिक होगा।

उन्होंने कहा कि बसपा की राजनीतिक पार्टियों को देश व जनहित में यही सलाह और देशवासियों से भी यही अपील है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में दान के गबन की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पिछले दिनों आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 80 लाख रुपये और आभूषण बरामद किए।

RELATED ARTICLES

जनरल धीरज सेठ ने नए सेना प्रमुख के तौर पर संभाला कार्यभार

नयी दिल्ली। वरिष्ठ सैन्य अधिकारी जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार को नए सेनाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उनके नाम पश्चिमी मोर्चे पर...

भविष्य में युद्ध ज़्यादा एकीकृत और समन्वित सैन्य अभियान केंद्रित होंगे: जनरल द्विवेदी

जनरल द्विवेदी के स्थान पर लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने अगले सेनाध्यक्ष का पद संभाल लिया है नयी दिल्ली । सेना प्रमुख के पद से...

झारखंड के मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने हूल दिवस पर संथाल विद्रोह के नायकों को दी श्रद्धांजलि

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को ‘हूल दिवस’ के अवसर पर संथाल विद्रोह के आदिवासी नायकों...

मॉडल-एक्‍ट्रेस जारा यास्‍मीन नये काम की तलाश में हैं

मुंबई। मॉडल-एक्‍ट्रेस जारा यास्‍मीन का म्‍यूजिक वीडियो ‘सबकी बारातें आईं’ (2022) हर किसी को खूब पसंद आया था। उसके बाद म्‍यूजिक वीडियो ‘सबकी बारातें...

जनरल धीरज सेठ ने नए सेना प्रमुख के तौर पर संभाला कार्यभार

नयी दिल्ली। वरिष्ठ सैन्य अधिकारी जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार को नए सेनाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उनके नाम पश्चिमी मोर्चे पर...

भविष्य में युद्ध ज़्यादा एकीकृत और समन्वित सैन्य अभियान केंद्रित होंगे: जनरल द्विवेदी

जनरल द्विवेदी के स्थान पर लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने अगले सेनाध्यक्ष का पद संभाल लिया है नयी दिल्ली । सेना प्रमुख के पद से...

झारखंड के मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने हूल दिवस पर संथाल विद्रोह के नायकों को दी श्रद्धांजलि

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को ‘हूल दिवस’ के अवसर पर संथाल विद्रोह के आदिवासी नायकों...

विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद एशियाड में भी कप्तानी करेंगी हरमनप्रीत कौर

नयी दिल्ली। इंग्लैंड में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद हरमनप्रीत कौर को जापान में होने वाले इस...

आसाराम को राहत नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने सजा निलंबित करने से किया इनकार, राजस्थान सरकार से मांगा जवाब

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने खुद को भगवान बताने वाले आसाराम को बड़ा झटका देते हुए उनकी सजा निलंबित करने की मांग ठुकरा दी...