back to top

मायावती ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस महिला आरक्षण मुद्दे पर धरना- प्रदर्शन से दूर रहिए

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर पार्टी के रुख में कोई बदलाव नहीं हुआ है और इस संबंध में पार्टी के अनुशासन के तहत किसी भी प्रकार का धरना-प्रदर्शन नहीं किया जाना चाहिए।मायावती ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि महिला आरक्षण के समर्थन में पार्टी का 15 अप्रैल का रुख यथावत है और कार्यकर्ताओं को बैठकों में इसकी जानकारी अवश्य देनी चाहिए, ताकि इस मुद्दे पर भ्रम की स्थिति न बने।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विषय पर पार्टी अनुशासन का पालन करते हुए कोई आंदोलन नहीं किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि 15 अप्रैल को एक पत्रकार वार्ता में मायावती ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का समर्थन करते हुए कहा था कि इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान होना आवश्यक है। उन्होंने कहा था कि ऐसा नहीं होने पर महिला आरक्षण का उद्देश्य काफी हद तक निष्प्रभावी हो सकता है।

उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी पार्टी लंबे समय से सभी वर्गों की महिलाओं को उनकी आबादी के अनुपात में 50 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग करती रही है, लेकिन अन्य दल अपने स्वार्थ और मजबूरियों के कारण इस पर सहमत नहीं हैं।मायावती ने बुधवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह पार्टी कार्यों के सिलसिले में दिल्ली जा रही हैं और कार्य पूरा होने के बाद शीघ्र लौटेंगी।

उन्होंने निर्देश दिया कि संगठन को मजबूत करने, जनाधार बढ़ाने और आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए बैठकों में बसपा सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों और जनहित योजनाओं की जानकारी दी जाए।उन्होंने कहा कि प्रदेश में बने कई एक्सप्रेस-वे और नोएडा में विकसित हवाईअड्डे सहित अनेक परियोजनाओं की रूपरेखा बसपा शासनकाल में तैयार की गई थी।

जिन्हें बाद में आगे बढ़ाया गया।मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश के समुचित विकास, सर्वसमाज की उन्नति और बेहतर कानून व्यवस्था के लिए कानून द्वारा कानून का राजै तथा सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखायै की नीति पर आधारित बसपा का शासन ही प्रभावी विकल्प है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...