back to top

हैदराबाद पुलिस की तर्ज पर कार्र्वाई करे तो थम सकते हैं जघन्य अपराध: मायावती

लखनऊ। देश के विभिन्न इलाकों में महिलाओं के खिलाफ हो रहे जघन्य अपराधों पर बसपा (बहुजन समाज पार्टी) सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे आपराधिक तत्वों को सरकारी मेहमान बनाकर इनकी आवभगत करने के बजाए हैदराबाद पुलिस की तरह सख्त कार्वाई करती है तो इन अपराधों पर काफी कुछ अंकुश लगाया जा सकता है।

मायावती ने अपने बयान में कहा, प्रदेश में मेरी हुकूमत में कानून का राज कायम था तथा सरकार का इकबाल बुलन्द रहता था क्योंकि अपराधियों के खिलाफ दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मैं और मेरी सरकार काफी सख्त कानूनी कार्वाई करती थी। लेकिन वर्तमान में प्रदेश में कानून का नहीं बल्कि अपराधिक तत्वों का ही जंगलराज चल रहा है।

वहीँ, मायावती के इस जंगलराज वाले बयान पर यूपी पुलिस ने ट्वीट कर जवाब देते हुए कहा,’आंकड़े सारी कहानी खुद बयां करते हैं। जंगलराज अब बीती बात हो चुकी है। अब इसकी कोई जगह नहीं है। बीते दो सालों में हुईं 5178 मुठभेड़ों में 103 अपराधी मारे गए हैं और 1859 घायल हुए हैं। 17,745 अपराधियों ने या तो आत्मसमर्पण कर दिया या अपनी जमानत रद्द करवाकर जेल चले गए। वह सरकारी मेहमान नहीं हैं।’

इसके अलावा मायावती ने कहा, आपराधिक तत्वों को सरकारी संरक्षण प्राप्त है तथा उन्हें सरकारी मेहमान बनाकर उनकी हर स्तर पर आवभगत की जाती है। अभी हाल ही में उन्नाव में एक महिला को जिन्दा व दिन दहाड़े जलाकर मारने का प्रयास आदि ऐसी अनेकों घटनाएं हैं जिनसे मानवता शर्मसार हो रही है और अगर हैदराबाद पुलिस की तरह उप्र व दिल्ली की पुलिस भी सख्त कार्वाई करने लगे तो संभव है कि महिलाओं के प्रति जघन्य अपराध थम जाए।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...