back to top

बाबासाहेब का अपमान करने वालों का चुनाव प्रचार कर रही हैं माया: योगी

र्फूखाबाद/औरैया (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उन लोगों के लिए चुनाव प्रचार कर रही हैं, जो लोग बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान करते थे।

योगी ने बिजनौर में एक चुनावी जनसभा में कहा…

योगी ने बिजनौर में एक चुनावी जनसभा में कहा, आप देख सकते हैं कि राजनीति किस स्तर पर चली गई है। जो लोग बाबा साहेब का अपमान करते थे, आज उसके लिए मायावती चुनाव प्रचार कर रही हैं। जो लोग भारत का सम्मान नहीं करते हों, वो लोग वोट पाने लायक नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि मायावती ने आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ रामपुर लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी आजम खां (सपा) के समर्थन में संयुक्त रैली की। योगी ने कहा कि पहले गरीबों को मकान देने की बात होती थी तो सपा-बसपा की सरकार कहती थी कि पैसा नहीं है। इनके राज में किसान बदहाल था, भुखमरी का आलम था, जो भी पैसा था वो भ्रष्टाचार में खत्म हो जाता था।

प्रदेश के अंदर दो करोड़ 60 लाख लोगों को…

उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर दो करोड़ 60 लाख लोगों को स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय दिए गए। तीन करोड़ 55 लाख लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराए गए। योगी ने कहा, मोदी जी ने विकास कार्य के लिए किसी की जाति नहीं देखी। धर्म के आधार पर विकास नहीं किया, सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर काम किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों के मूल्य का भुगतान किया गया। सरकार बनाने के समय 64 हजार करोड़ रूपए का गन्ना मूल्य बकाया था। छह साल से गन्ना किसानों को पैसा नहीं मिला था। हमारी सरकार ने इसका भुगतान किया। योगी ने र्फूखाबाद और औरैया में भी जनसभाओं को संबोधित किया।

सरकार बनाने के लिए 272 सीट चाहिए

उन्होंने कहा, सरकार बनाने के लिए 272 सीट चाहिए लेकिन सपा-बसपा सिर्फ 38-37 सीटों पर लड़ रही हैं तो क्या ए सरकार बना पाएंगी। इसलिए भाजपा को वोट करना है। उन्होंने कहा, मैं अभी देश में कई जगहों पर गया। पूरे देश के अंदर हरेक नागरिक चाहे वो किसी भी जाति-धर्म का हो, वो सिर्फ मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने की बात करता है। योगी ने कहा कि आतंकवाद, नक्सलवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर काम करने वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। दूसरी तरफ देश की सुरक्षा के साथ समझौता करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ गुंडों, अपराधियों की और देश के महापुरुषों का अपमान करने वाली पार्टियां हैं और दूसरी तरफ देश को मान-सम्मान और प्रतिष्ठा देने वाली पार्टी भाजपा है।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...